फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Iqbal Ansari gets threatening letter for Ram Mandir favour

अयोध्या मामले के पक्षकार इकबाल अंसारी को धमकी भरा पत्र लिखने वाला गिरफ्तार

Thu, 25 Oct 2018 01:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Updated Thu, 25 Oct 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
Iqbal Ansari gets threatening letter for Ram Mandir favour
पुलिस को जानकारी देते हुए इकबाल अंसारी - फोटो : अमर उजाला

अयोध्या मुद्दे के मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी को पत्र लिखकर धमकी देने वाले को बुधवार आधीरात गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी सूर्य प्रकाश सिंह अमेठी जिले के मुसाफिरखाना थाने के गांव दादरा का रहने वाला है। गिरफ्तारी के बाद मुसाफिरखाना पुलिस ने आरोपी को फैजाबाद पुलिस को सौंप दिया गया।

विज्ञापन


मामले में इकबाल अंसारी की तहरीर पर फैजाबाद जिले के थाना रामजन्मभूमि में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

दरअसल, इकबाल अंसारी को बुधवार शाम कोरियर से एक धमकी भरा पत्र मिला था। इकबाल ने जब पत्र खोला तो उसमें चेतावनी भरे लहजे में लिखा हुआ था कि 1 नवंबर तक अपने समस्त विवादित स्थानों को मुक्त कर दीजिए ताकि संसार को बहुत अच्छा संदेश जाए सब हंसी खुशी के साथ रह सकें।
विज्ञापन


बाबरी पक्षकार खुशियां देते हैं तो गले लगा दिया जाएगा यदि बेजा अनुचित हठ किया तो सीमा पार खदेड़ दिया जाएगा। इकबाल अंसारी की सूचना पर राम जन्मभूमि थानाध्यक्ष प्रदुम्न सिंह इकबाल अंसारी के आवास पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात फैजाबाद पुलिस की सूचना पर मुसाफिरखाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर फैजाबाद पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed