{"_id":"66a9b47120840d50040938db","slug":"ips-transfer-8-ips-transferred-in-uttar-pradesh-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPS Transfer : कुशीनगर और फतेहपुर के एसपी समेत आठ आईपीएस का तबादला, विवेक यादव भेजे गए प्रयागराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IPS Transfer : कुशीनगर और फतेहपुर के एसपी समेत आठ आईपीएस का तबादला, विवेक यादव भेजे गए प्रयागराज
Wed, 31 Jul 2024 08:29 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 31 Jul 2024 08:29 PM IST
सार
यूपी के कुशीनगर और फतेहपुर जिले के एसपी बदल दिए गए हैं। प्रदेश में आठ आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं।
विज्ञापन
आईपीएस अफसरों के तबादले।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शासन ने बुधवार को कुशीनगर और फतेहपुर के एसपी समेत 8 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया। कुशीनगर के एसपी धवल जायसवाल को फतेहपुर का एसपी बनाया गया है, जबकि फतेहपुर के एसपी उदय शंकर सिंह को एसपी (प्रशिक्षण एवं सुरक्षा) के पद पर भेजा गया है। हाल ही में एसपी (प्रशिक्षण एवं सुरक्षा) बनाए गए संतोष कुमार मिश्रा को कुशीनगर का नया एसपी बनाया गया है।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर गाजियाबाद की लोनी सीट से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर की शिकायत पर गाजियाबाद कमिश्नरेट से हटाकर डीजीपी मुख्यालय भेजे गए आईपीएस विवेक चंद्र यादव को प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। अलीगढ़ स्थित 38वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक अजय कुमार को लखनऊ स्थित 32वीं वाहिनी भेजा गया है। पुलिस मुख्यालय में एसपी अभिसूचना अभिषेक यादव को प्रयागराज में एसपी रेलवे बनाया गया है। गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त शुभम पटेल को लखनऊ में एसपी अभिसूचना बनाया गया है। प्रयागराज कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त श्रद्धा नरेंद्र पांडेय को अलीगढ़ स्थित पीएसी की 38वीं वाहिनी का सेनानायक बनाया गया है।
विज्ञापन
चार आईपीएस, 14 पीपीएस सेवानिवृत्त
डीजी विशेष जांच तनूजा श्रीवास्तव समेत चार आईपीएस बुधवार को सेवानिवृत्त हो गए। इनमें एडीजी मुख्यालय सुनील कुमार गुप्ता, एसपी रेलवे अष्टभुजा प्रसाद सिंह और एसपी महिला एवं बाल सुरक्षा शाखा रुचिता चौधरी शामिल हैं। इसके अलावा 14 पीपीएस अफसर भी सेवानिवृत्त हो गए, जिनमें एएसपी संसार सिंह, सुरेंद्र प्रसाद द्विवेदी, राममोहन सिंह, डिप्टी एसपी राजेंद्र कुमार सिंह, उदयराज सिंह, शरद चंद्र शर्मा, श्याम नारायन, राममोहन शर्मा, वीरेंद्र कुमार यादव, अतर सिंह, भुवनेश्वर पांडेय, प्रमोद कुमार राय, ईश्वर चंद्र प्रधान और रामदुलार यादव शामिल हैं।
विज्ञापन