फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IPS officers transferred in Uttar Pradesh.

यूपी में 29 आईपीएस अफसरों के तबादले, 12 जिलों के एसपी बदले, देखें लिस्ट

Thu, 21 Sep 2017 06:28 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 21 Sep 2017 06:28 AM IST
विज्ञापन
IPS officers transferred in Uttar Pradesh.

यूपी में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। प्रदेश में बुधवार को 12 जिलों के एसपी समेत 29 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। एसटीएफ के एसएसपी अमित पाठक को आगरा का एसएसपी बनाया गया है। अमित पाठक का पूर्व में गोरखपुर स्थानांतरण किया गया था लेकिन वह अस्वस्थ होने के कारण वहां नहीं गए थे।

विज्ञापन


आगरा के अलावा 11 और जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए हैं। आगरा से हटाए गए एसएसपी दिनेश चंद्र दुबे पीएसी मुख्यालय पर सहायक आईजी बनाए गए हैं। हटाए गए सभी पुलिस कप्तान को नान डीएफ की पोस्टिंग दी गई है। हाल ही में बहाल किए गए सुभाष चंद्र दुबे को मुरादाबाद में एसपी रेलवे के पद पर तैनाती दी गई है।
विज्ञापन


अभिषेक यादव एसटीएफ के नए एसएसपी
2012 बैच के आईपीएस अभिषेक यादव को एसटीएफ का नया एसएसपी बनाया गया है। अभिषेक यादव अभी तक पुलिस अधीक्षक रेलवे, गोरखपुर के पद पर तैनात थे। वहीं एटीएस में तैनात एसपी प्रभाकर चौधरी को बिजनौर का पुलिस कप्तान बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन जिलों के एसपी हटाए गए हैं उसमें आगरा के अलावा बिजनौर, फतेहगढ़, फतेहपुर, बहराइच, देवरिया, जौनपुर, बागपत, फिरोजाबाद, सिद्घार्थनगर, मऊ और महोबा के पुलिस कप्तान का नाम शामिल है। देखें, पूरी लिस्ट-




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed