फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ips officers to be transferred in uttar pradesh.

आईपीएस अफसरों के प्रमोशन के बाद अब पुलिस विभाग में बंपर तबादले की तैयारी, ये है प्लान

Wed, 02 Jan 2019 01:09 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 02 Jan 2019 01:09 PM IST
विज्ञापन
ips officers to be transferred in uttar pradesh.

आईपीएस अधिकारियों के प्रमोशन के बाद उत्तर प्रदेश में पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर फेरबदल की तैयारी शुरू हो गई है। सोमवार को शासन ने कुल 49 आईपीएस अधिकारियों के प्रमोशन का आदेश जारी किया था जिनमें से एक को तैनाती भी दे दी थी। शेष 48 को नई तैनाती दी जानी है।

विज्ञापन


प्रमोशन पाने के बाद लखनऊ के आईजी सुजीत पांडेय, बरेली के आईजी डीके ठाकुर और मुरादाबाद के आईजी बीके सिंह का एडीजी रैंक में और अयोध्या रेंज के डीआईजी ओंकार सिंह का प्रमोशन डीआईजी से आईजी रैंक में हो गया है। ऐसे में इन अधिकारियों को नई तैनाती दी जानी है।
विज्ञापन


जिन जिलों के कप्तान प्रमोशन पाकर एसएसपी से डीआईजी हो गए हैं, उनमें उन्नाव, बलिया, लखीमपुर खीरी, जौनपुर, बस्ती, बिजनौर, मेरठ, गाजियाबाद और मुरादाबाद के  पुलिस कप्तान शामिल हैं। इन अधिकारियों को हटाकर वहां नए अधिकारी भेजे जाने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीजीपी मुख्यालय में अटैच 13 आईपीएस को भी तैनाती का इंतजार

लंबे समय से डीजीपी ऑफिस में अटैच 13 आईपीएस अफसरों को भी अपनी तैनाती का इंतजार है। इसमें एडीजी रेणुका मिश्रा, डीआईजी राकेश शंकर, मंजिल सैनी, कृष्ण बहादुर सिंह, एसपी शलभ माथुर, संतोष कुमार सिंह, अखिलेश कुमार चौरसिया, रोहन पी कनय, अजय कुमार सिंह, देव रंजन वर्मा, जीएस चंद्रभान, सिद्धार्थशंकर मीना और आरएम भारद्वाज शामिल हैं।

19 पीपीएस अफसरों का होगा तबादला

19 पीपीएस अधिकारियों को भी अपने तबादले का इंतजार है। ये सभी पुलिस उपाधीक्षक के पद से अपर पुलिस अधीक्षक पद पर प्रोन्नत हुए हैं। इनमें से कई जिलों में सर्किल में तैनात हैं। हालांकि प्रमोशन देने के बाद तैनाती को लेकर सरकार किसी जल्दबाजी में नहीं है।

पूर्व में भी प्रांतीय पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा में प्रमोशन पाने वाले कई अधिकारियों को नई तैनाती पाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा था। पिछले वर्ष प्रमोशन पाए आईपीएस अफसरों को भी एक महीने बाद नई तैनाती दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed