{"_id":"657b662beb118b7293011fe7","slug":"ips-exam-cheating-lucknow-news-c-13-lko1012-531204-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाषा विवि : परीक्षा में नकल करते पकड़े गए पूर्व आईपीएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाषा विवि : परीक्षा में नकल करते पकड़े गए पूर्व आईपीएस
Fri, 15 Dec 2023 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 15 Dec 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विवि में बृहस्पतिवार को उड़ाका दल ने एलएलबी की परीक्षा में पूर्व आईपीएस को नकल करते पकड़ा। आरोप है कि बुधवार को भी परीक्षा में उन्हें नकल करते पकड़ा गया था लेकिन बाद में विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह मामला दबा दिया। लगातार दूसरे दिन पकड़े जाने पर मामला सामने आ गया।
नकल के आरोप में पकड़े जाने वाले परीक्षार्थी भारतीय पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हैं। विश्वविद्यालय में इसी वर्ष शुरू हुए एलएलबी तीन वर्ष पाठ्यक्रम में उन्होंने प्रवेश लिया है। परीक्षा नियंत्रक भावना मिश्रा ने बताया कि नकल करते पकड़े जाने के परीक्षार्थी की कॉपी सील कर दी गई और उन्हें दूसरी कॉपी दे दी गई थी। उन पर नकल के नियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है।