फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IPS association rejects muzaffarnagar riots report.

मुजफ्फरनगर दंगों की रिपोर्ट खारिज, सीएम अखिलेश से मिलकर जताएंगे विरोध

Mon, 21 Mar 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 21 Mar 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
 IPS association rejects muzaffarnagar riots report.
मुजफ्फरनगर दंगा - फोटो : getty images

आईपीएस एसोसिएशन ने मुजफ्फरनगर दंगों पर जस्टिस विष्णु सहाय की रिपोर्ट खारिज कर दी है। एसोसिएशन ने कहा कि जांच रिपोर्ट में आईपीएस अफसर सुभाष दुबे व एलआईयू के इंस्पेक्टर प्रबल प्रताप सिंह को गलत तरीके से दोषी ठहराया गया है।

विज्ञापन


सुभाष दुबे केवल चंद दिन ही मुजफ्फरनगर जिले के एसएसपी थे जबकि दंगा चार जिलों में फैला था। आईपीएस एसोसिएशन जल्द ही इस जांच रिपोर्ट के खिलाफ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलेगा। इसके लिए सोमवार को आईपीएस अफसर मुख्यमंत्री से समय मांगेंगे।
विज्ञापन


आईपीएस एसोसिएशन के सचिव व आईजी एडमिन प्रकाश डी ने बताया कि उन लोगों ने मुजफ्फरनगर दंगों पर गठित जस्टिस विष्णु सहाय की जांच रिपोर्ट को बहुत ध्यान से अध्यन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें आईपीएस अफसर सुभाष दुबे व एलआईयू के इंस्पेक्टर प्रबल प्रताप सिंह को गलत तरीके से दोषी ठहराया गया है। खास बात यह है कि सुभाष दुबे का बयान तक जांच रिपोर्ट में शामिल नहीं किया गया है। जबकि उनसे 27 पेज का बयान लिया गया था।

सिर्फ एक को ही दोषी ठहराना ठीक नहीं...

 IPS association rejects muzaffarnagar riots report.

दरअसल, 27 अगस्त 2013 को मुजफ्फरनगर के कवाल में तीन लोगों की हत्या के बाद मंजिल सैनी को हटाकर सुभाष दुबे को मुफ्फरनगर जिले का एसएसपी बनाया गया था।

उन्होंने 28 अगस्त की शाम को वहां ज्वाइन किया था। वे केवल चंद दिन ही वहां के एसएसपी रहे थे। जबकि दंगा मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर व बागपत चार जिलों में हुआ था। इसलिए सिर्फ एक को ही दोषी ठहराया जाना ठीक नहीं है।

इसी प्रकार एलआईयू के इंस्पेक्टर प्रबल प्रताप सिंह ने भी अपनी रिपोर्ट में नंगला मंदौड़ में होने वाली पंचायत में 15 से 20 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना जताई थी। यह बात सही है कि वहां इससे ज्यादा की तादाद में लोग पहुंचे। लेकिन इस मामले में केवल एलआईयू के एक इंस्पेक्टर को जिम्मेदार ठहराना ठीक नहीं है। क्योंकि इसमें बहुत सारे लोग और भी शामिल होते हैं।

इतने बड़े दंगे में सिर्फ दो ही दोषी कैसे?

 IPS association rejects muzaffarnagar riots report.

एसोसिएशन के सचिव ने बताया कि बैठक में यह तय किया गया कि इस मामले को लेकर आईपीएस अफसर सोमवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से समय मांगेंगे।

उनका समय जिस दिन मिलेगा उसी दिन एसोसिएशन अपना एक ज्ञापन उन्हें सौंपेगा। इसमें यह कहा जाएगा कि इतने बड़े दंगे के लिए केवल दो को ही प्वाइंट आउट करना उचित नहीं है।

इस बैठक में आईपीएस एसोसिएशन के अध्यक्ष डीजी होमगार्ड रंजन द्विवेदी, उपाध्यक्ष एडीजी ट्रेनिंग बीके मौर्य, सचिव आईजी एडमिन प्रकाश डी, एडीजी जेल देवेन्द्र सिंह चौहान, एडीजी ट्रैफिक अनिल अग्रवाल, आईजी संजय सिंघल, आईजी एटीएस असीम अरूण, आईजी लोक शिकायत अशोक मुथा जैन, एसपी एटीएस रोहन व एसपी एसटीएफ पवन कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed