फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IPS Aparna Kumar starts her journey for alska.

विश्व के सातवें सबसे ऊंचे शिखर पर तिरंगा लहराएंगी आईपीएस अपर्णा, पूरी करेंगी 'द सेवेन समिट' चुनौती

Thu, 20 Jun 2019 02:59 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 20 Jun 2019 02:59 PM IST
विज्ञापन
IPS Aparna Kumar starts her journey for alska.
अपर्णा कुमार

यूपी काडर की 2002 बैच की महिला आईपीएस (डीआईजी, आईटीबीपी) अपर्णा कुमार अब विश्व के सातवें सबसे ऊंचे शिखर अलास्का के माउंट डेनाली पर तिरंगा फहराने जा रही हैं।

विज्ञापन


ऐसा करने के बाद वे दुनिया के सातों शिखर पर पहुंचने वाली वाली देश की पहली महिला अधिकारी (आईएएस अथवा आईपीएस) होंगी।

संयुक्त राज्य अमेरिका के अलास्का स्थित माउंट डेनाली के शिखर पर अपर्णा 10 से 15 जुलाई के बीच पहुंचेंगी। माउंट डेनाली उत्तरी अमेरिका का सबसे ऊंचा पर्वत है।

विज्ञापन

इन शिखरों पर अभी तक फहराया तिरंगा

सातों शिखरों (द सेवेन समिट) की चुनौती को पूरा करने के क्रम में अपर्णा कुमार अब तक विश्व की छह सबसे ऊंचे पर्वतों का रोहण कर चुकी हैं। इस पर्वत के शिखर पर पहुंचने के बाद वे द सेवेन समिट चुनौती को पूरा कर लेंगी।

अपर्णा कुमार ने जिन पर्वतों के शिखर पर झंडा फहराया है, उनमें माउंट एवरेस्ट (एशिया), माउंट किलिमंजारों (तंजानिया, अफ्रीका), माउंट एल्ब्रस (यूरोप), कार्सटेंस पिरामिड (इंडोनेशिया), विन्सन मैसिफ (अंटार्कटिका) व माउंट एकांकागुआ (दक्षिणी अमेरिका) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed