फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IPS aparna climbs mount vinson massif

यूपी की इस अफसर बिटिया ने बढ़ाया देश का गौरव

Thu, 28 Jan 2016 03:55 PM IST
Updated Thu, 28 Jan 2016 03:55 PM IST
विज्ञापन
IPS aparna climbs mount vinson massif

आईपीएस अफसर अपर्णा कुमार ने अंटार्कटिका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट विंसेंट मैसिफ सफलतापूर्वक फतह किया है। अपर्णा कुमार की इस सफलता पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बधाई दी है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि इस उपलब्धि से अपर्णा कुमार ने देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। लखनऊ में डीआईजी टेलीकॉम के पद पर तैनात यूपी काडर की 2002 बैच की आईपीएस अधिकारी अपर्णा कुमार ने 17,000 फीट ऊंची माउंट विंसेंट मैसिफ पर्वत चोटी 17 जनवरी को भारतीय समयानुसार दोपहर बाद 2 बजे फतह की।
विज्ञापन


उन्होंने पर्वत शिखर पर भारतीय तिरंगे के साथ-साथ उत्तर प्रदेश पुलिस का ध्वज भी फहराया। यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह किसी भी अखिल भारतीय सेवा की पहली अधिकारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर्णा ने पर्वतारोहण की शुरुआत पांच जनवरी को की। उनके साथ दस सदस्यीय दल था, जिसमें कई देशों के पर्वतारोही शामिल थे। अपर्णा अब तक विश्व की सबसे चुनौतीपूर्ण सात पर्वतों में से पांच पर तिरंगा फहरा चुकी हैं।

माउंट एवरेस्ट पर करेंगी चढ़ाई

IPS aparna climbs mount vinson massif

इस वर्ष अप्रैल-मई में वह विश्व की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने की योजना बना रही हैं। इसके बाद जुलाई-अगस्त में अलास्का के माउंट मैक्लिने पर तिरंगा झंडा लहराने की योजना है।

अभी तक वे यूरोप के माउंट एलब्रुस, इंडोनेशिया के कारटेंस पिरामिड, तंजानिया के माउंट किलिमंजारो और दक्षिण अफ्रीका के एकोकागुआ पर्वत पर अपने देश का झंडा लहरा चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed