फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ips and pps transfer in uttar pradesh

यूपी: कानून व्यवस्था में बड़ा फेरबदल, 15 आईपीएस व 7 पीपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर

Fri, 03 Aug 2018 08:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 03 Aug 2018 08:04 AM IST
विज्ञापन
ips and pps transfer in uttar pradesh
तबादले - फोटो : amar ujala

हाल की घटनाओं से नाराज मुख्यमंत्री ने दो रेंज के आईजी और तीन जिलों के पुलिस कप्तानों को किनारे करते हुए 15 आईपीएस और सात पीपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। आगरा व इलाहाबाद रेंज के आईजी को हटा दिया गया है।

विज्ञापन


आगरा में आईजी राजा श्रीवास्तव के स्थान पर जेल मुख्यालय पर तैनात डीआईजी लव कुमार को भेजा गया है। राजा श्रीवास्तव को नया आईजी लोक शिकायत बनाया गया है। आईजी लोक शिकायत मोहित अग्रवाल अब इलाहाबाद के नए आईजी होंगे।
विज्ञापन


इलाहाबाद में अभी तक आईजी रमित शर्मा को एसआईटी का आईजी बनाया गया है। सुल्तानपुर, अमेठी और गाजीपुर के पुलिस कप्तानों को हटाया गया है। सुल्तानपुर में अमित वर्मा के स्थान पर लखनऊ में एएसपी नार्थ अनुराग वत्स को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित वर्मा को एसपी लॉजिस्टिक की जिम्मेदारी दी गई है। गाजीपुर के एसपी सोमेन वर्मा को भी हटा दिया गया है। उनके स्थान पर यशवीर सिंह को गाजीपुर का नया एसपी बनाया गया है। वहीं अमेठी में एसपी कुंतल किशोर को अनुराग आर्य को भेजा गया है।

सोमेन वर्मा को डीजीपी मुख्यालय पर एसपी क्राइम और कुंतल किशोर को एसपी कानून व्यवस्था बनाया गया है। तीनों जिलों में 2013 बैच के आईपीएस अफसरों को भेजा गया है।

तीनों ही आईपीएस अधिकारियों को पहली बार जिलों की कमान सौंपी गई है। झांसी में एसपी रेलवे हिमांशु कुमार को एसपी रेलवे इलाहाबाद, प्रतीप कुमार मिश्र को एसपी रेलवे इलाहाबाद से एसपी रेलवे झांसी बनाया गया है।

7 पीपीएस को भी दी गई नई तैनाती

प्रांतीय पुलिस सेवा के सात अधिकारियों को भी नई तैनाती दी गई है। प्रवर्तन निदेशालय की प्रतिनियुक्ति से लौटे त्रिगुण बिसेन को हरदोई में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बनाया गया है। यहां तैनात निधि सोनकर को विजलेंस, एसपी प्रोटोकाल आगरा तेज स्वरूप सिंह को उप सेनानायक 42वीं वाहिनी पीएसी इलाहाबाद, प्रशांत कुमार प्रसाद को सीबीसीआईडी से एसपी ट्रैफिक आगरा, असीम चौधरी पुलिस प्रशिक्षण अकादमी, मुरादाबाद से 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर और महेंद्र पाल सिंह को 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर से एसपी प्रोटोकाल आगरा बनाया गया है।

दस अपर पुलिस अधीक्षक भी हटाए गए

पुलिस कप्तान और आईजी के साथ साथ कई जिलों में अपर पुलिस अधीक्षक के कार्य क्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। अम्बेडकर नगर में अपर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार दास (आईपीएस) को पुलिस अधीक्षक नगर पूर्वी कानपुर बनाया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर (आईपीएस) को लखनऊ में पुलिस अधीक्षक उत्तरी बनाया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक गोंडा मणिलाल पाटीदार (आईपीएस) को अलीगढ़ में एसपी ग्रामीण बनाया गया है।

विवादों के कारण हटाई गई एसपी ट्रैफिक आगरा

शासन ने विवादों में घिरी एसपी ट्रैफिक आगरा सुनीता सिंह को भी हटा दिया है। बुधवार को ही उनके इस्तीफे की खबरें मीडिया में आई थीं। हालांकि उन्होंने इस्तीफे की खबरों का खंडन किया था। डीजीपी मुख्यालय ने भी सुनीता सिंह के इस्तीफे की बात से इंकार किया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed