{"_id":"58f25ead4f1c1bc342cf8d20","slug":"ips-amitabh-thakur-wife-protest-in-gomati-nagar-thana","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकदमा न लिखे जाने पर आईपीएस अमिताभ की पत्नी ने थाने में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकदमा न लिखे जाने पर आईपीएस अमिताभ की पत्नी ने थाने में दिया धरना
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 15 Apr 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
नूतन ठाकुर
- फोटो : amar ujala
सोशल एक्टिविस्ट व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की पत्नी नूतन ठाकुर ने पूर्व थानाध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा न लिखे जाने के विरोध में लखनऊ के गोमती नगर थाने पर धरना दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पूर्व थानाध्यक्ष सैयद मोहम्मद अब्बास ने उनके पति अमिताभ ठाकुर के खिलाफ फर्जी अभिलेख बनाकर उन्हें फंसाने की कोशिश की।
उन्होंने बताया कि अब्बास ने गाजियाबाद की एक औरत के नाम की एक फर्जी शिकायत बना कर उसे 27 अप्रैल 2015 को सिपाही मजहर खान को जाँच में देने की बात लिखी। जबकि एसएसपी लखनऊ से आरटीआई के तहत सूचना मांगी गई तो पता चला कि महिला की तरफ से कोई शिकायती पत्र थाने में दिया ही नहीं गया है।
विज्ञापन
ऐसे में थानाध्यक्ष के खिलाफ गंभीर आरोप बनते हैं। उन्होंने इस पर तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी, पर अब तक केस दर्ज नहीं किया गया, जिसके विरोध में उन्होंने थाने पर धरना दिया।
विज्ञापन
नूतन का कहना है कि उनका मुक़दमा नहीं लिखे जाने में सीओ गोमतीनगर सत्यसेन की प्रमुख भूमिका है जिन्होंने पूर्व में भी इस मामले में गलत भूमिका निभायी है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वो कल डीजीपी जावीद अहमद से मुलाकात करेंगी।