फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IPL TEAM LUCKNOW: Lucknow Super Giants launched the team's logo, the franchise was informed about the story related to the people.

IPL TEAM LUCKNOW : लखनऊ सुपर जायंट्स ने लांच किया टीम का लोगो, फ्रेंचाइजी ने लोगो से जुड़ी कहानी की जानकारी भी दी

Mon, 31 Jan 2022 07:43 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव खेल संवाददाता, अमर उजाला, लखनऊ
खेल संवाददाता, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 31 Jan 2022 07:43 PM IST
सार

आरपी संजीव गोयनका के मालिकाना हक वाली इस फ्रेंचाइजी ने जारी लोगो में तिरंगे के तीन रंग को बल्ले के साथ जोड़कर रखा है। जारी वीडियो में देखा जा सकता है कि इसमें एक बल्ला दिख रहा है जिस पर गरुड़ के आकार में तिरंगे से पंख लगाए गए हैं।

विज्ञापन
IPL TEAM LUCKNOW: Lucknow Super Giants launched the team's logo, the franchise was informed about the story related to the people.
IPL TEAM LUCKNOW - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की सबसे महंगी टीम लखनऊ सुपर जायंट्स ने सोमवार को सोशल मीडिया पर अपना लोगो को लांच कर दिया। साथ ही फ्रेंचाइजी की ओर लोगो से जुड़ी कहानी की भी जानकारी भी दी गई है। आरपी संजीव गोयनका के मालिकाना हक वाली इस फ्रेंचाइजी ने जारी लोगो में तिरंगे के तीन रंग को बल्ले के साथ जोड़कर रखा है। जारी वीडियो में देखा जा सकता है कि इसमें एक बल्ला दिख रहा है जिस पर गरुड़ के आकार में तिरंगे से पंख लगाए गए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक गेंद आग उगलती हुई बल्ले पर छूती है जो तलवार की तरह धार लिए हुए है। लोगो में एक बल्ला है जिसके बीच गेंद दिख रही है। सबसे नीचे की तरफ  फ्रेंचाइजी का पूरा नाम लिखा है जो नीले रंग में है।

विज्ञापन


इसके साथ ही एक खास मैजेस देते हुए बताया गया है कि लखनऊ सुपर जायंट्स का लोगो प्राचीन भारत की पौराणिक कथाओं से प्रेरित है। इसमें पक्षी गरुड़ जिसकी हवा में रफ्तार सबसे तेज मानी जाती है, बैठा है। इसमें कहा गया है कि गरुड़ ने हमें टीम के पंखों वाला प्रतीक बनाने के लिए प्रेरित किया है। गरुड़ हर भारतीय संस्कृति में सर्वव्यापी है। इकाई के तिरंगे पंख प्रतीकात्मक रूप से लखनऊ सुपर जायंट्स की अखिल भारतीय अपील का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसमें आगे लिखा गया है पक्षी के शरीर को नीले रंग के बल्ले से क्रिकेट को दर्शाने के लिए बनाया गया है, नारंगी रंग की सीम के साथ एक लाल गेंद भी है । यह एक शुभ ‘जय तिलक’ की तरह है। लखनऊ सुपर जायंट्स हर भारतीय की टीम है। यह एक ऐसी टीम है जो देश को एकजुट करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed