फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ipl bookie bet his wife and took loan

आईपीएल सट्टे में दांव पर लगा दी पत्नी, हारा तो वसूली को पहुंचे 30 सूदखोर

Sat, 28 May 2016 11:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 28 May 2016 11:30 AM IST
विज्ञापन
ipl bookie bet his wife and took loan
डेमो प‌िक

कानपुर के गोविंदनगर के एक शख्स ने दुकान की कमाई और घर के जेवर-बर्तन आईपीएल मैच में सट्टा लगाकर गंवा दिए। जब दांव पर लगाने को कुछ नहीं बचा तो पत्नी को सामने खड़ा कर करीब 30 सूदखोरों से सात लाख रुपये का कर्ज ले लिया। 

विज्ञापन


सूदखोर अब उसके घर वसूली को आते हैं और पत्नी से भद्दी बातें करते हैं। पति की हरकतों से परेशान महिला शुक्रवार को मीडिया के सामने आई और अपना दुखड़ा बयां किया। महिला ने भाजपा नेता अजीत छाबड़ा से मदद की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन


भाजपा नेता का कहना है कि वह महिला की हरसंभव मदद कर देंगे। गोविंद नगर ब्लॉक-4 में रहने वाली महिला बुटीक चलाती है। महिला ने बताया कि पति की मोबाइल एसेसरीज की शॉप थी, जिसकी कमाई उसने सट्टे में गवां दी। पति ने उसके जेवर चुराकर बेच डाले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूदखोर दे रहे हैं धमकी

ipl bookie bet his wife and took loan

कई जेवर गिरवी रखकर उनका पैसा उड़ा दिया। जब कुछ नहीं बचा तो पति ने सूदखोरों के सामने उसे खड़ा कर दिया। कहा पत्नी की गारंटी पर पैसा उधार दो, यही पैसा लौटाएगी। सूदखोरों ने 10 फीसदी ब्याज पर पैसा दिया। इसको उसने सट्टे में गवां दिया। 

सूदखोर जेल भिजवाने की धमकी दे रहे हैं। मायके से 17 लाख रुपये लाकर पति को दिया है। पति अब और पैसा मायके से लेकर आने का दबाव डाल रहा है। ऐसा न करने पर घर से बाहर कर मकान बेचने की धमकी दे रहा है। 

पति की आदत में सुधार नहीं आने पर भाजपा नेता से मदद मांगी है। इंस्पेक्टर एपी श्रीवास्तव ने कहा कि तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed