सट्टा किंग ने बताए सट्टे के कोड, आप जानते हैं किसे कहते हैं पंटर?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल में संभावित विजेता टीम पर दांव को ‘लगाया’ और कमजोर टीम पर लगे दांव को ‘खाया’ कहते हैं। एसटीएफ के हत्थे चढ़े सट्टा किंग संजय मिश्रा ने सट्टे के कोड के साथ अन्य राज उगले।
एसटीएफ के सीओ आलोक सिंह के मुताबिक, आईपीएल पर सट्टा लगवाते पकड़े गए संजय मिश्रा ने खुलासा किया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सट्टे का खेल चलता है। बुकी द्वारा रिलायंस सीडीएमए फोन उपलब्ध कराया जाता है।
इसे डिब्बा फोन कहते हैं। दिल्ली में बैठा बुकी एक साथ सैकड़ों लाइनों को संचालित करता है। इंटरनेट के जरिये भाव लेकर सामूहिक रूप से डिब्बा फोन पर प्रसारण करता रहता है। सट्टे का भाव सट्टेबाजों को बताकर दांव लगवाया जाता है।
सबके लिए होते हैं अलग-अलग भाव
दांव लगाने वाले को पंटर कहते हैं। जीत की संभावना रखने वाली टीम का कम और विपक्षी का अधिक भाव होता है। सिर्फ जीत-हार नहीं, प्रत्येक सेशन में कितने रन बनेंगे या कितने विकेट गिरेंगे, इसके लिए अलग भाव होते हैं।
सारा हिसाब कागज पर लिखा जाता है और सट्टा लगाने वालों की आवाज मोबाइल में रिकॉर्ड होती रहती है। जीतने वाले को उसके बताए स्थान पर रकम पहुंचा दी जाती है और हारने वाले व्यक्ति एजेंट को बुलाकर भुगतान कर देते हैं।
बेईमानी की कोशिश करने वाले को उसकी वॉयस रिकॉर्डिंग सुनाकर स्थिति स्पष्ट कर दी जाती है और दबंगई दिखाने वाले के लिए अलग से इंतजाम रहता है।
एसटीएफ की टीम ने संजय मिश्रा से अन्य सट्टा लगवाने वाले अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की। कई लोगों की कुंडली तैयार की जा रही है।