फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IPL 2026: Prashant Veer could replace Jadeja in Chennai's squad, having performed this way before

आईपीएल 2026: चेन्नई सुपरकिंग में जडेजा का विकल्प बन सकते हैं प्रशांत वीर, पहले कर चुके हैं ये प्रदर्शन

Tue, 16 Dec 2025 10:25 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 16 Dec 2025 10:25 PM IST
सार

Prashant Veer: उत्तर प्रदेश के अमेठी निवासी 20 वर्षीय ऑलराउंडर प्रशांत वीर को आईपीएल नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। 

विज्ञापन
IPL 2026: Prashant Veer could replace Jadeja in Chennai's squad, having performed this way before
प्रैक्टिस के दौरान प्रशांत वीर। - फोटो : परिवार से प्राप्त तस्वीर।

विस्तार

आईपीएल की नीलामी इतिहास में सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बनने प्रशांत वीर अचानक ही सुर्खियों में नहीं आए। इस सत्र में यूपी से रणजी डेब्यू करने वाले युवा हरफनमौला खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन से पहचान बनाई है। उन्हें भविष्य में रवींद्र जडेजा के विकल्प के रूप में भी देखा जा रहा है। सीएसके ने अपने स्टार खिलाड़ी की कमी को पूरा करने के लिए यूपी के इस युवा खिलाड़ी को अपने खेमे में शामिल किया। 

विज्ञापन


प्रशांत ने अंडर-23 वनडे टूर्नामेंट में यूपी को उपविजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में उन्होंने करीब 350 रन बनाने के अलावा 21 विकेट अपनी झोली में डाले। मूलरूप से अमेठी के रहने वाले प्रशांत ने एसजीएफआई की अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने कॅरिअर का आगाज किया। इसके बाद उनके कॅरिअर ने रफ्तार पकड़ी, जो उन्हें रणजी ट्रॉफी डेब्यू तक ले गई। यूपी की अंडर-23 टीम के कोच और पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ज्ञानेंद्र पांडेय ने बताया कि गेंद और बल्ले से योगदान देने की खूबी प्रशांत को औरों से अलग खिलाड़ी बनाती है। वह एक बेहतरीन क्षेत्ररक्षक भी है और अपने आस-पास से गेंद को जाने नहीं देते। अभी उनके कॅरिअर ने उड़ान भरी है। इसलिए अभी कुछ कहना सही नहीं होगा। प्रशांत के अंदर बड़ा खिलाड़ी बनने की क्षमता है। इसके लिए उसे अपने प्रदर्शन में निरंतरता कायम रखनी होगी।

विज्ञापन
Trending Videos

अमेठी के प्रशांत वीर 14.20 करोड़ में बिके

IPL 2026: Prashant Veer could replace Jadeja in Chennai's squad, having performed this way before
प्रशांत वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के अमेठी निवासी 20 वर्षीय ऑलराउंडर प्रशांत वीर को आईपीएल नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। प्रशांत आईपीएल इतिहास में अब तक के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। संग्रामपुर के गूजीपुर गांव निवासी प्रशांत वीर की इस कामयाबी से पूरे जिले में खुशी की लहर है। इसी सत्र में यूपी से रणजी ट्रॉफी में डेब्यू करने वाले प्रशांत वीर को भविष्य में रवींद्र जडेजा के विकल्प के रूप में भी देखा जा रहा है। सीएसके ने अपने स्टार खिलाड़ी की कमी को पूरा करने के लिए यूपी के इस युवा खिलाड़ी को अपने खेमे में शामिल किया।

प्रशांत के पिता किसान हैं। प्रशांत की सफलता के पीछे वर्षों की कड़ी मेहनत और अनुशासन है। प्रशांत वीर की प्राथमिक शिक्षा ब्लॉक संग्रामपुर स्थित भारद्वाज एकेडमी और केपीएस स्कूल से हुई। शहर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में तैनात क्रिकेट कोच गालिब अंसारी के मार्गदर्शन में उन्होंने क्रिकेट की तैयारी शुरू की। प्रतिभा को निखारने के बाद उनका चयन स्पोर्ट्स हॉस्टल मैनपुरी में हुआ, जहां से उन्होंने क्रिकेट की बारीकियां सीखने के साथ ही 10वीं तक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने सहारनपुर से इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण की। फिर प्रशांत ने स्कूल फेडरेशन ऑफ इंडिया की अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने कॅरिअर का आगाज किया। प्रशांत ने अंडर-23 वनडे टूर्नामेंट में यूपी को उपविजेता बनाने में भी अहम भूमिका निभाई, जिसके बाद उनका चयन यूपी की रणजी टीम के लिए हुआ।

बाएं हाथ के स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर हैं प्रशांत
प्रशांत वीर बाएं हाथ के स्पिनर और बल्लेबाल हैं। वह लंबे शॉट मारने के लिए जाने जाते हैं। प्रशांत ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में अब तक सात पारियों में नौ विकेट लेने के साथ ही छह पारियों में 112 रन भी बनाए हैं, जिसमें तीन बार नाबाद भी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed