फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IPL 2025: IPL match scheduled to be held in Bangalore on 23 May shifted to Lucknow, Hyderabad team stopped; Ko

IPL 2025: 23 मई को बंगलूरू में होने वाला आईपीएल मैच लखनऊ शिफ्ट, रोकी गई हैदराबाद की टीम; दो बार आएंगे कोहली

Wed, 21 May 2025 10:05 AM IST
रोहित मिश्र खेल संवाददाता, लखनऊ
खेल संवाददाता, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 21 May 2025 10:05 AM IST
सार

IPL match in Ekana: 23 मई को प्रस्तावित रॉयल चैलेंजर्स और सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला मौसम खराब होने के कारण लखनऊ में खेला जाएगा। इसके लिए हैदराबाद की टीम रोक ली गई है। 

विज्ञापन
IPL 2025: IPL match scheduled to be held in Bangalore on 23 May shifted to Lucknow, Hyderabad team stopped; Ko
लखनऊ के दर्शकों को विराट का इंतजार। - फोटो : ANI

विस्तार

 बीते दिनों टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने वाले विराट कोहली आईपीएल में धूम मचा रहे हैं। अब बंगलूरू में 23 मई को प्रस्तावित रॉयल चैलेंजर्स और सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला मौसम खराब होने के कारण लखनऊ में शिफ्ट किया गया है। इस खबर के साथ शहर में विराट के प्रशंसक खुशी से झूम रहे हैं, क्योंकि अब उन्हें एक नहीं, बल्कि दो बार अपने पसंदीदा खिलाड़ी का जलवा देखने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन


विराट को लेकर शहर में पहले से ही काफी उत्साह था। दरअसल, यहां 27 मई को लखनऊ और बंगलूरू का मैच तय है। विराट को खेलता देखने के लिए इस मुकाबले के टिकट काफी पहले ही बिक चुके हैं। अब 23 मई को इकाना स्टेडियम में हैदराबाद और बंगलूरू का मैच विराट प्रसंशकों के लिए बोनस है।

विज्ञापन

रोकी गई हैदराबाद की टीम

IPL 2025: IPL match scheduled to be held in Bangalore on 23 May shifted to Lucknow, Hyderabad team stopped; Ko
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम रोक ली गई। - फोटो : ANI

मंगलवार शाम को हैदराबाद की टीम बंगलूरू के लिए उड़ान भरने वाली थी, लेकिन उन्हें लखनऊ में ही रुके रहने के लिए कह दिया गया है। मुकाबले के लिए बंगलूरू टीम बुधवार को लखनऊ आ जाएगी। टीम का बृहस्पतिवार को इकाना स्टेडियम में अभ्यास का शेड्यूल भी है। इस दिन हैदराबाद की टीम भी अभ्यास कर सकती है।

प्लेऑफ नहीं तो एक अतिरिक्त लीग मैच ही सही

पिछले तीन साल से आईपीएल के मुकाबलों की मेजबानी करने वाले लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में पहली बार आठ मुकाबले खेले जाएंगे। पहले दो सत्रों में लखनऊ सुपरजांयट्स के घरेलू मैदान में सात-सात लीग चरण के मुकाबले खेले गए थे। हालांकि इस सत्र में आईपीएल के मुकाबलों को लेकर उमड़ी भीड़ को देखकर लगा था कि शायद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) लखनऊ को प्लेऑफ मुकाबले की मेजबानी दे दे, लेकिन ऐसा हो न सका। इसके बाद यहां एक अतिरिक्त मैच आने से स्टेडियम प्रबंधन भी उत्साहित है।

विज्ञापन

बड़ी संख्या में दर्शकों के आने की उम्मीद

IPL 2025: IPL match scheduled to be held in Bangalore on 23 May shifted to Lucknow, Hyderabad team stopped; Ko
इकाना स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला
हम प्लेऑफ के मुकाबले की मेजबानी का इंतजार कर रहे थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इसमें निराश होने की कोई बात नहीं है, क्योंकि अब प्रशंसक अपने पसंदीदा विराट कोहली को इकाना स्टेडियम एक नहीं, दो बार खेलते दिखेंगे। उम्मीद है कि इन मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक अपनी उपस्थित दर्ज कराएंगे। - उदय सिन्हा, सीएमडी, इकाना स्पोर्ट्स सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed