{"_id":"66295fcab1a218f38a075843","slug":"ipl-2024-preparation-for-ipl-matches-in-lucknow-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल : ट्रैफिक संभालने 28 जिलों से आएगी यातायात पुलिस, ये है पूरी तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएल : ट्रैफिक संभालने 28 जिलों से आएगी यातायात पुलिस, ये है पूरी तैयारी
Thu, 25 Apr 2024 01:08 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 25 Apr 2024 01:08 AM IST
सार
27 और 30 अप्रैल को इकाना में होने वाले मैच को लेकर अतिरिक्त पुलिस मांगी गई है। ये मुकाबले 27 और 30 अप्रैल को इकाना स्टेडियम में होंगे।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ में 27 और 30 अप्रैल को होने वाले आईपीएल मैच में यातायात व्यवस्था संभालने के लिए अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस की मांग की गई है। इस क्रम में 28 जिलों से 430 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी मैच के दौरान लगाई जाएगी। इनमें ट्रैफिक पुलिस के 20 निरीक्षक, 100 उपनिरीक्षक, 60 मुख्य आरक्षी व 250 आरक्षी शामिल हैं। सभी 25 अप्रैल की शाम से 30 अप्रैल को मैच की समाप्ति तक तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि जिन पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है वे निर्धारित वर्दी में फोटो परिचय के साथ अपने आने की सूचना 25 अप्रैल की शाम को पुलिस आयुक्त को देंगे। सभी अपना नाम, पदनाम, पीएनओ, नियुक्ति स्थान व मोबाइल नंबर की सूची पुलिस आयुक्त को ई-मेल करेंगे।
विज्ञापन
दरअसल, राजधानी में 26 अप्रैल से लोकसभा और उपचुनाव को लेकर नामांकन भी होना है। इसके लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी कलेक्ट्रेट में लगाई गई है। इसके अलावा ट्रैफिक व्यवस्था संभालने में भी काफी फोर्स तैनात की जाएगी।
विज्ञापन
इन जिलों के पुलिसकर्मियों की लगाई गई ड्यूटी
कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, आगरा, औरैया, इटावा, कानपुर देहात, फतेहगढ़, कन्नौज, जालौन, झांसी, ललितपुर, जौनपुर, चंदौली, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, मीरजापुर, सोनभद्र, भदोही, कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर और महोबा।