फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   invitation to pm for convocation

दीक्षांत समारोह के लिए प्रधानमंत्री को न्यौता

Tue, 09 Nov 2021 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
invitation to pm for convocation
केजीएमयू में रैप्सोडी के बाद अब 17वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। संस्थान प्रशासन ने दिसंबर के तीसरे सप्ताह में इसके आयोजन का प्रस्ताव तैयार किया है। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निमंत्रण भेजा गया है। पीएम द्वारा तारीख मिलने के बाद इसमें बदलाव संभव है।
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह में केजीएमयू के प्रतिष्ठित हीवेट और चांसलर मेडल समेत अन्य पदक दिए जाएंगे। विश्वविद्यालय में करीब 50 मेधावियों को मेडल दिए जाने हैं। इसके लिए सभी विभागों से सूची मांगी गई है। परीक्षा विभाग को भी विभिन्न कोर्स और विभाग के मेधावियों की सूची तैयार करने को कहा गया है। इसका आयोजन सांइटिफिक कन्वेंशन सेंटर में होना प्रस्तावित है। दीक्षांत के आयोजन के लिए विभिन्न कामों के लिए कमेटियां बनाई जा रही हैं।
विज्ञापन

पीएम की ओर से हरी झंडी की उम्मीद
दिसंबर में किसान सम्मेलन समेत कुछ अन्य आयोजन भी लखनऊ में प्रस्तावित हैं। इनमें पीएम मोदी के आने की संभावना है। अगले साल प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी प्रस्तावित हैं। इन्हें ध्यान में रखते हुए केजीएमयू प्रशासन को उम्मीद है कि पीएम सहमति दे देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थापना दिवस समारोह की भी तैयारियां
केजीएमयू का 116वां स्थापना दिवस समारोह 22 दिसंबर को मनाया जाना है। इसमें भी मेधावियों को मेडल बांटे जाएंगे। इसकी तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed