{"_id":"652783194bc9a13edb0ea5c7","slug":"invitation-to-offer-prayer-to-ramlala-from-january-26-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: 26 जनवरी से देशभर को रामलला दर्शन करने का आमंत्रण, एक जनवरी से घर-घर भेजा जाएगा हल्दी-अक्षत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: 26 जनवरी से देशभर को रामलला दर्शन करने का आमंत्रण, एक जनवरी से घर-घर भेजा जाएगा हल्दी-अक्षत
Thu, 12 Oct 2023 10:54 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 12 Oct 2023 10:54 AM IST
सार
गणतंत्र दिवस से पूरे भारत को रामलला के दर्शन का आमंत्रण दिया जाएगा। इसके लिए एक जनवरी से मकर संक्रांति तक घर-घर हल्दी-अक्षत भेजा जाएगा।
विज्ञापन
अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर का फ्रंट लुक।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने गणतंत्र दिवस से पूरे भारत को अयोध्या आकर रामलला के दर्शन का आमंत्रण दिया है। इसके लिए पांच लाख गांवों में घर-घर हल्दी व घी लगा अक्षत भेजे जाने की तैयारी है। इसके साथ एक निवेदन पत्रक भी रामभक्तों को भेजा जाएगा। यह पत्रक देश के सभी प्रमुख भाषाओं में छापा जाएगा, ताकि पत्रक का संदेश रामभक्त आसानी से समझ सकें। इस पत्रक के जरिये रामभक्तों से प्राण प्रतिष्ठा के दिन अपने-अपने क्षेत्रों में आनंदोत्सव व दीपोत्सव मनाने की अपील की जाएगी।
विज्ञापन
यह जानकारी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कारसेवकपुरम में दी। उन्होंने बताया कि एक जनवरी से मकर संक्रांति तक देश के पांच लाख गांवों में घर-घर, अक्षत-हल्दी भेजी जाएगी। विश्व हिंदू परिषद ने संगठन की द़ृष्टि से देश को 45 प्रांतों में बांट रखा है। हर राज्य में दो से तीन इकाइयां हैं। उत्तर प्रदेश में छह इकाइयां हैं। पांच नवंबर को सभी 45 प्रांतों के दो-दो कार्यकर्ताओं को अयोध्या बुलाया गया है। 150 से 200 कार्यकर्ता अयोध्या पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - दबदबा: अरबपतियों की लिस्ट में यूपी के उद्योगपति बढ़े, हुरुन इंटरनेशनल की ताजा सूची में नया कीर्तिमान
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - फलस्तीनियों पर क्रूरता का नतीजा है हमास-इजराइल युद्ध, मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने दिया बयान
इन कार्यकर्ताओं को पूजित अक्षत की थैली दी जाएगी। थैली में पांच किलो अक्षत होगा। कार्यकर्ता पूजित हल्दी-अक्षत को अपने केंद्र ले जाएंगे। वहां अपने प्रांत के किसी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे फिर सभी जिलों को भेजेंगे। जिला के कार्यकर्ता गांवों की सूची बनाएंगे। फिर गांवों में भी अक्षत-हल्दी का पूजन होगा। यह काम सभी 45 प्रांतों में दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।
पांच लाख मंदिरों में होगा आनंदोत्सव
चंपत राय ने बताया कि इस पत्रक के जरिये अपील की जाएगी कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन अपने निकटतम मंदिर में आनंदोत्सव मनाएं। मंदिर की साज-सज्जा कर भजन, पूजन, कीर्तन व महाआरती का आयोजन कर प्रसाद वितरण करें। मंदिरों में लाइव प्रसारण की व्यवस्था हो ताकि अयोध्या में होने वाले प्राणप्रतिष्ठा समारोह से पूरा देश जुड़ सकें। प्रयास है कि देश के पांच लाख मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के दिन आनंदोत्सव का आयोजन हो। सभी से शाम को घरों में दीप जलाने का भी आह्वान किया जाएगा। अपील की जाएगी कि सभी आयोजन मंदिर केंद्रित हों, सड़क, चौराहों पर व्यवधान पैदा करने का हेतु कतई नहीं होना चाहिए।