फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Invitation to farmers of Kesarikheda to take compensation

Lucknow News: केसरीखेड़ा के किसानों को मुआवजा लेने का न्योता

Thu, 26 Jun 2025 01:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Invitation to farmers of Kesarikheda to take compensation
सामान ढकते कर्मचारी।
लखनऊ। केसरीखेड़ा रेलवे क्रॉसिंग फ्लाईओवर की जद में आने वाले किसानों को मुआवजा लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। इस संबंध में किसानों और लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं के बीच बृहस्पतिवार को प्रांतीय खंड कार्यालय में बैठक होगी। वहीं, तीन विभागों के अभियंताओं की टीम ने बुधवार को फ्लाईओवर स्थल का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ने बुधवार को पत्र जारी कर राम किशोर, अरुण कुमार, पंकज यादव, सुमित यादव आदि को अपराह्न 3:30 बजे कार्यालय में उपस्थित होने को कहा है। पत्र में बताया गया है कि किसानों को जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित मुआवजे का भुगतान किया जाना है।
विज्ञापन

सड़क दुरुस्त, उपकरण हटाए गए
करीब सात महीने से फ्लाईओवर का निर्माण कार्य ठप पड़ा है, जिससे केसरीखेड़ा और आसपास के इलाकों में लोगों को परेशानी हो रही है। जनता की शिकायतों के समाधान हेतु बुधवार को सेतु निगम के सहायक अभियंता दिवाकर गौतम की अगुवाई में एलडीए और लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से पड़े निर्माण उपकरणों को हटवाया गया और कपड़े से ढकवाया गया, ताकि राहगीरों को बाधा न हो। साथ ही, उबड़-खाबड़ सड़क को दुरुस्त करने का कार्य भी शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed