फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   investors interested in investment in up

निवेशकों को भा गया अखिलेश का 'ई-यूपी'

Fri, 29 Nov 2013 10:31 PM IST
महेंद्र तिवारी/लखनऊ
महेंद्र तिवारी/लखनऊ Updated Fri, 29 Nov 2013 10:31 PM IST
विज्ञापन
investors interested in investment in up

सूबे के आईटी डिपार्टमेंट का दो दिनी ‘ई-यूपी’ शो शुक्रवार को शुरू हो गया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जगह शो का उद्घाटन मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने किया।

इस मौके पर उन्होंने आईटी डिपार्टमेंट की एक नई वेबसाइट लांच की और ई-यूपी के आयोजक इलेट्स कंपनी की ओर से प्रकाशित ई-गवर्नमेंट स्कीम का लोकार्पण भी किया।

इस मौके पर मुख्य सचिव ने कहा कि यूपी के मार्केट, दक्ष मानव संसाधन व अवसर को नजरंदाज करना किसी भी कंपनी के लिए अब संभव नहीं होगा।

प्रदेश ने न सिर्फ किसी अन्य राज्य से बेहतर आकर्षक पारदर्शी नीतियां घोषित की हैं बल्कि राजधानी में आईटी सिटी की ओर कदम बढ़ाकर बेहतर माहौल तैयार किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि निवेशकों को नोएडा व ग्रेटर नोएडा से इतर अन्य शहरों में भी निवेश करने का लाभ उठाना चाहिए।

आगरा में दूसरी आईटी सिटी और मेरठ व इलाहाबाद में आईटी पार्क की स्थापना का प्रस्ताव है।

इसके पूर्व अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक रंजन ने कहा कि प्रदेश आईटी तकनीक का अच्छा इस्तेमाल कर रहा है और लगातार इसमें विस्तार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें-‘ई-यूपी’ में निवेशक तलाशेंगे आईटी सिटी की संभावनाएं

आईटी डिपार्टमेंट ने निवेशकों की सुविधा के लिए सिंगल विंडो क्लीयरेंस की व्यवस्था की है। यहां सड़कों में निवेश की बेहतर संभावना है। वहीं निवेशकों ने भी माना कि यूपी की तरक्की से ही देश का समावेशी विकास संभव है।

कार्यक्रम को एचपी के प्रिंटिंग एंड पर्सनल सिस्टम के प्रेसीडेंट राजीव श्रीवास्तव, इंटेल कार्पोरेशन की साउथ एशिया मैनेजिंग डायरेक्टर देबजानी घोष, माइक्रोसाफ्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर करन बाजवा, एएमडी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर रवि स्वामीनाथन, केंद्र सरकार में संयुक्त सचिव आईटी राजेंद्र कुमार ने भी संबोधित किया।

मुख्यमंत्री का होता ही रहा इंतजार
प्रदेश सरकार ने यूपी को ब्रांड के रूप में पेश करने की योजना बनाई थी। इसके लिए देश भर में इसके लिए खूब प्रचार किया गया।

नतीजतन ई-यूपी शो में उम्मीद से अधिक संख्या में नामी कंपनियों के निवेशकों की मौजूदगी भी रही।

मगर जब मुख्यमंत्री के बिना मुख्य सचिव जावेद उस्मानी व आईआईडीसी आलोक रंजन पहुंचे तो लोगों में सुगबुगाहट तेज हो गई।

कार्यक्रम की शुरुआत में बताया गया कि मुख्यमंत्री दोपहर ढाई बजे पहुंचेंगे। लेकिन उनका इंतजार होते-होते सायं पांच बज गया।

तब कहीं जाकर पता चला कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव चुनाव प्रचार के लिए राजस्थान गए हुए हैं और वह कार्यक्रम में नहीं आ पाएंगे।

लैपटाप के इम्पैक्ट पता करने को होगी स्टडी
मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने कहा कि 15 लाख छात्रों को लैपटाप देने से न सिर्फ शैक्षिक स्तर सुधरेगा बल्कि लंबे समय तक आर्थिक व सामाजिक बदलाव भी नजर आएगा।

लैपटाप योजना ने किस तरह समाज पर असर डाला है, इसे पता करने के लिए लाभार्थियों के बीच एक साइंटिफिक स्टडी कराई जाएगी।

आमोद, रोशन जैकब व विकास के प्रयोग की हुई तारीफ
ई-यूपी शो में सचिव मुख्यमंत्री आमोद कुमार, गोंडा की डीएम रोशन जैकब व बाराबंकी के पूर्व डीएम विकास गोठलवाल की आम जनमानस के हित में ई-गवर्नेंस के बेहतर प्रयोग को लेकर तारीफ हुई।

अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक रंजन ने सचिव सीएम आमोद कुमार की सीतापुर में जिलाधिकारी के पद रहते हुए लोकवाणी के प्रयोग की सराहना की। उन्होंने बताया कि किस तरह इस प्रयोग ने आम जनता की मुश्किलें दूर की।

गोंडा की मौजूदा डीएम रोशन जैकब के कृषक इंफार्मेशन सिस्टम एंड नेटवर्क (किसान) की चर्चा करते हुए बताया कि न्याय पंचायत स्तर पर स्थित कामन सर्विस सेंटर व लोकवाणी केंद्र के माध्यम से किसानों में खाद-बीज व कृषि यंत्रों का आवंटन व वितरण हो रहा है।


पढ़ें-यूपी को 'आईटी हब' बनाने में जुटी सरकार

मिट्टी की जांच, किसान क्रेडिट कार्ड व बैंक से जुड़ी सुविधाएं भी सुलभ कराई गई हैं। बाराबंकी के पूर्व जिलाधिकारी विकास गोठलवाल द्वारा होमगार्डों की ड्यूटी की ऑनलाइन व्यवस्था को भी सराहा। होमगार्डों की ड्यूटी में जबर्दस्त भ्रष्टाचार की शिकायत होती थी।

जनसेवा केंद्र के संचालकों का सम्मान
मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने जन सेवा केंद्रों के जरिये अपने-अपने जोन में सर्वाधिक प्रमाणपत्र देने वाले एक-एक केंद्र संचालक (वीएलई) को प्रतीक चिह्न व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

इसमें महोबा की रुखसाना नादिर, आगरा के वीरेंद्र कुमार व गाजीपुर के मदन सिंह शामिल रहे।

(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed