फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Investment project for Uttar Pradesh.

योगी सरकार को सात माह में मिले 9,309 करोड़ के निवेश के प्रस्ताव, 40 कंपनियां लगाएंगी 43 प्रोजेक्ट

Sun, 26 Nov 2017 01:53 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 26 Nov 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
Investment project for Uttar Pradesh.
सीएम योगी आदित्यनाथ

प्रदेश में नई औद्योगिक एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति को निवेशकों ने हाथों-हाथ लिया है। इसी का नतीजा है कि योगी सरकार को सिर्फ सात माह में (अक्तूबर तक )करीब 9,309 करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव मिल चुके हैं। कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने यहां निवेश में रुचि दिखाई है। इनके जमीन पर उतरने से 54 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा।

विज्ञापन


सत्ता में आने के बाद से ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के लिए निवेश जुटाने पर लगातार जोर दे रहे हैं। नई निवेश नीति में नए रोजगार का सृजन व पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों, वंचितों को अवसर देने का एलान सबसे खास पहल रही।
विज्ञापन


अधिकारी बताते हैं कि नई नीति को निवेशकों से बहुत अच्छा रिस्पांस मिला है। जिसका असर अब दिखने लगा है। एक अप्रैल से अक्तूबर तक 40 से ज्यादा कंपनियों ने प्रदेश में निवेश के लिए सरकार से संपर्क  किया है। इन्होंने 43 प्रोजेक्ट लगाने का प्रस्ताव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निवेशकों में आईटी, खाद्य प्रसंस्करण, डेयरी, शुगर मिल, वस्त्र, रिन्यूवल एनर्जी, हाईजीन, फ्यूल, कृषि सहित तमाम क्षेत्रों में निवेश के प्रस्ताव हैं। निवेशकों ने पश्चिमी यूपी के अलावा दूसरे जिलों में भी निवेश के प्रति रुचि दिखाई है। सीतापुर, हरदोई, गोरखपुर, बाराबंकी, मिर्जापुर, हापुड़, गोंडा, अलीगढ़, उन्नाव व रायबरेली जैसे जिलों में भी निवेश के प्रस्ताव हैं।

11 पर तेजी से चल रहा है काम

Investment project for Uttar Pradesh.

सूत्रों ने बताया कि शनिवार को सीएम सचिवालय में निवेश प्रस्तावों की प्रगति की समीक्षा की गई। इसमें पता चला कि दो प्रस्तावों का काम फाइनल स्टेज में हैं जबकि 11 पर तेजी से जमीनी काम चल रहा है। औद्योगिक विकास के अधिकारियों को निवेश के प्रति रुचि दिखाने वाले उद्यमियों से संपर्क कर तेजी से प्रस्तावों को आगे बढ़ाने का निर्देश दिया गया है।

कंपनी का नाम--जिला--प्रस्तावित निवेश (करोड़ में)
ग्रीनप्ले इंडस्ट्रीज--हरदोई--368            
हल्दीराम स्नेक्स प्रा. लि.--गौतमबुद्धनगर--450
तेंगा इलेक्ट्रानिक्स--गौतमबुद्धनगर--1493

सैमसंग इंडिया इलेक्ट्रानिक्स--गौतमबुद्धनगर--3273
गोबिंद शुगर मिल्स लि.--लखीमपुर खीरी--328

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed