{"_id":"67c4c000a8861bb4770498c4","slug":"investigator-did-not-come-to-testify-in-dowry-death-case-order-for-arrest-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1100441-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दहेज हत्या के मामले में गवाही देने नहीं पहुंचे विवेचक, गिरफ्तारी का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दहेज हत्या के मामले में गवाही देने नहीं पहुंचे विवेचक, गिरफ्तारी का आदेश
Mon, 03 Mar 2025 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 03 Mar 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
दहेज हत्या के मामले में गवाही देने नहीं पहुंचे विवेचक, गिरफ्तारी का आदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। बरेली में दर्ज दहेज हत्या के मामले में अदालत में गवाही न देने जाने पर बरेली की एडीजे अदालत ने विवेचक अरुण कुमार श्रीवास्तव को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए सात मार्च की तारीख तय की है। मामला दो साल पुराना है। बरेली के इज्जतनगर थाने में दर्ज मुकदमे की विवेचना आईओ अरुण कुमार कर रहे थे।
पुलिस कमिश्नर और डीजीपी समेत प्रमुख सचिव गृह को भेजे गए अपने आदेश में एडीजे ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि बरेली के इज्जतनगर थाने में वर्ष 2023 में आरोपी सरताज के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। बरेली कोर्ट में इसकी सुनवाई चल रही है। मामले के विवेचक और वर्तमान में पुलिस मुख्यालय में तैनात अरुण कुमार की गवाही दर्ज किया जाना है, लेकिन वह टालमटोल कर रहा है। गंभीर मामले की सुनवाई लटकी हुई है। विवेचक का यह कृत्य नितांत आपत्तिजनक और अवमानना की श्रेणी में आता है।