फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Investigative agencies are searching the history of fraud Sanjay Sherpuriya.

Lucknow: उद्योगपति से छह करोड़ की डील करने पर फंसा महाठग संजय शेरपुरिया, कई बड़ी हस्तियां जांच की जद में

Thu, 27 Apr 2023 12:12 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 27 Apr 2023 12:12 PM IST
सार

महाठग संजय शेरपुरिया ने एक उद्योगपति का केस रफादफा करने के लिए छह करोड़ रुपये की डील की थी। अब जांच एजेंसियां उसका इतिहास खंगाल रही हैं।
 

विज्ञापन
Investigative agencies are searching the history of fraud Sanjay Sherpuriya.
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाठग संजय राय शेरपुरिया दिल्ली के एक बड़े उद्योगपति से छह करोड़ रुपये की डील में फंसा है। उद्योगपति का केंद्रीय जांच एजेंसी का केस/जांच रफादफा कराने का संजय ने ठेका लिया था।

विज्ञापन


केंद्रीय जांच एजेंसी व नोएडा एसटीएफ को इसकी जानकारी हुई। तफ्तीश कर साक्ष्य जुटाए और मंगलवार को विभूतिखंड इलाके से उसे दबोच लिया। एसटीएफ इंस्पेक्टर की तहरीर पर धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार कर इस्तेमाल करने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। अब उसका इतिहास खंगाला जा रहा है। कई बड़ी हस्तियां भी जांच की जद में आ गई हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी के रास्ते बंगाल, उड़ीसा, बिहार पहुंच रही हैं नकली दवाएं, STF और FSDA की पड़ताल में खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे: सड़क हादसों में कितने लोगों ने गवाईं जान, यूपीडा है अनजान, नहीं कोई रिकार्ड


संजय राय मूलरूप से गाजीपुर जिले का रहने वाला है। वर्तमान में वह दिल्ली में रहता है। गुजरात में बड़ा कारोबार रहा है। यूपी, दिल्ली व गुजरात में उसका नेटवर्क है। एसटीएफ सूत्रों के मुताबिक, उद्योगपति गौरव डालमिया की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी कर रही है। गौरव किसी के जरिये संजय राय के संपर्क में आया।

संजय राय ने दावा किया वह केंद्रीय जांच एजेंसी का मामला रफादफा करवा देगा। इसके लिए उसने गौरव से छह करोड़ की डील की। ये रकम संजय को पहुंच गई। चूंकि केंद्रीय जांच एजेंसी पहले से ही प्रकरण में सक्रिय थी, इसलिए उसको इसकी भनक लग गई।

एसटीएफ की नोएडा यूनिट को भी जानकारी दी गई। एसटीएफ ने अपने स्तर से तफ्तीश की। संजय राय के बैंक खातों का विवरण निकाला। उसके बाद तलाश शुरू की थी। गिरफ्तारी करने के बाद एसटीएफ के इंस्पेक्टर सचिन ने केस दर्ज कराया। विवेचना अब विभूतिखंड पुलिस करेगी।

बैंक खाते में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से सलाखों तक पहुंचा

महाठग संजय शेरपुरिया बड़ा खिलाड़ी है। करोड़ों की डील करता रहा और अब तक बेदाग रहा। इस बार उसने डील मजबूत की थी। रकम भी बड़ी थी, लेकिन वह एक गलती कर बैठा। छह करोड़ की रकम उसने अपने एनजीओ के खाते में ट्रांसफर करवा ली। इसके साक्ष्य मिलते ही केंद्रीय जांच एजेंसी और एसटीएफ सक्रिय हो गईं। इसी आधार पर कार्रवाई की गई। इससे पुराने कारनामे भी उजागर होने लगे। एक ऑनलाइन ट्रांजेक्शन ने उसको सलाखों तक पहुंचा दिया।

एसटीएफ के सूत्रों के मुताबिक, संजय लंबे समय से इसी तरह के खेल करता आया है। तमाम काम उसने करवाए भी और कुछ ऐसे मामले भी रहे जिसमें उसने रकम ले ली, लेकिन काम नहीं करवा सका। इतने बड़े उद्योगपति भी उसके झांसे में आ गए। वह हर काम अपने एनजीओ की आड़ में करता रहा। इस बार भी उसने रकम एनजीओ के खाते में भी ट्रांसफर कराई। चूंकि केंद्रीय जांच एजेंसी की नजर उसके व उसके एनजीओ के खातों पर थी, इसलिए संदिग्ध लेनदेन तुरंत पकड़ में आ गया। इसका वह हिसाब-किताब नहीं दे सका। पूछताछ में उसने पूरी बात एसटीएफ के सामने उगली। इसके अलावा खातों में कई सौ करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन के रिकॉर्ड भी मिले हैं।

यहां से भी मिली थी अहम जानकारी
नोएडा एसटीएफ ने छह दिन पहले कासिम नाम के शख्स को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वह फोटो एडिट कर अपने साथ पीएम की फोटो लगाकर लोगों को झांसा देता था। उसने भी संजय की तरह ठगी का जाल फैला रखा था। तमाम लोगों से काम करवाने के नाम पर पैसा वसूलता था। सूत्रों के मुताबिक, कासिम ने संजय के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी थी। इसके बाद से एसटीएफ अधिक सक्रिय हो गई थी। ईडी पहले से इस पर काम कर रही थी। एसटीएफ अब कासिम से संजय का कनेक्शन और तह तक पता कर रही है। सूत्र ये भी दावा कर रहे हैं कि संजय राय से संबंधित जानकारी एक अन्य केंद्रीय एजेंसी की ओर से भी साझा की गई थी।

महाठग बोला... खाते में पैसा लेना गलती हो गई

एसटीएफ ने जब महाठग से पूछताछ शुरू की तो उसने कहा कि आज तक वह कहीं पर नहीं फंसा। यहां तक कि किसी छोटे-मोटे पुलिस या अन्य अफसर की हिम्मत तक नहीं हुई कि वह उससे किसी तरह का सवाल-जवाब कर सकें। संजय ने कहा कि इस बार वह खाते में पैसे लेकर फंस गया। अंदेशा नहीं था कि ये गलती इतनी भारी पड़ेगी। भविष्य में केंद्रीय जांच एजेंसी इस प्रकरण में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज कर सकती है। संजय की प्रॉपर्टी आदि का ब्योरा जुटाया जाने लगा है। बड़ी कार्रवाई होनी तय है।

ट्विटर अकाउंट किया डी-एक्टिवेट
संजय शेरपुरिया के नाम से उसका ट्विटर अकाउंट है। गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद उसका ट्विटर अकाउंट डी-एक्टिवेट हो गया। उस पर उसने तमाम बड़े नेताओं के साथ तस्वीरें साझा कर रखी थीं। यही नहीं, कई बड़े आयोजनों में वह मुख्य अतिथि व विशेष अतिथि बनकर शामिल होता रहा है। इन आयोजन संबंधी पोस्ट भी उसके ट्विटर अकाउंट पर उपलब्ध थे। गिरफ्तारी के बाद अकाउंट का डिलीट होना स्पष्ट करता है कि सोशल मीडिया उसकी टीम हैंडल करती है। एसटीएफ अब उसके संपर्क के लोगाें को तलाश रही है।

गोपनीय कार्रवाई, किसी को भनक तक नहीं, अफसर खामोश

एसटीएफ ने गिरफ्तारी करने के बाद इस बारे में किसी तरह की कोई जानकारी साझा नहीं की। कमिश्नरेट पुलिस भी प्रकरण में खामोश रही। कमिश्नरेट की तरफ से कोई बयान भी जारी नहीं किया गया। ये शायद इसलिए कि संजय सत्ताधारियों का करीबी है। करोड़ों का हेरफेर किया है। इसलिए गोपनीय कार्रवाई की गई है।

एनजीओ के नाम पर करोड़ों का खेल
संजय राय फॉर यूथ के नाम से संस्था चलाता है। इसमें करोड़ों रुपये की डोनेशन आती है। केंद्रीय जांच एजेंसी अब इस संस्था के खातों का एक एक ट्रांजेक्शन का विवरण जुटा तस्दीक कर रही है। इससे पता चल सके कि संस्था कब से सक्रिय है। कितने का लेनदेन व हेरफेर हुआ। एनजीओ के जरिये ही वह बड़ी रकम खपाता है। सूत्रों के मुताबिक शैल कंपनियां बनाकर भी कालेधन को सफेद किया गया है। आगे की जांच में ये सभी तथ्य स्पष्ट होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed