फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Investigation to be done in lucknow agra express way collapse.

एक्सप्रेस वे धंसने पर मुख्यमंत्री योगी ने दिए जांच के आदेश, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट

Thu, 02 Aug 2018 11:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 02 Aug 2018 11:13 AM IST
विज्ञापन
Investigation to be done in lucknow agra express way collapse.

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे के धंसने की जांच रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनोमिक सर्विस (राइट्स) करेगी। मंगलवार देर रात एक्सप्रेस-वे पर सड़क धंसने से हुए हादसे के बाद उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने राइट्स को जांच के लिए पत्र लिखा है।

विज्ञापन

जबकि राज्य सरकार ने वर्ष 2017 में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे निर्माण की जांच राइट्स से ही कराई थी। उस वक्त राइट्स की टीम ने एक्सप्रेस-वे के निर्माण को मानकों के अनुसार बताया था।
विज्ञापन


बता दें, पिछले तीन दिन से लगातार हो रही बारिश से मंगलवार देर रात लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर आगरा से 16.3 किमी पर स्थित सर्विस रोड करीब 15 से 20 मीटर तक कट गई और वहां 10-20 फीट गहरा गड्ढा हो गया। मुंबई से कन्नौज आ रहे एक परिवार की कार इस गड्ढे में गिर गई थी। उधर, आगरा से एक्सप्रेस-वे पर प्रवेश करने के लूप लाइन में भी सड़क धंस गई है। इसके अतिरिक्त कई और जगहों पर सड़कें क्षतिग्रस्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सरकार ने दो साल पुराने एक्सप्रेस-वे पर सड़कें धंसने की घटना को गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी जांच के आदेश दिए हैं।

15 दिन में यूपीडा देगी रिपोर्ट

यूपीडा के सीईओ अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि राइट्स आगरा-फिरोजाबाद पैकेज 1 के 55 किलोमीटर हिस्से के साथ पूरे एक्सप्रेस-वे पर जहां भी आवश्यकता होगी, जांच कर 15 दिन में यूपीडा को रिपोर्ट देगी। उन्होंने बताया कि एक्सप्रेस-वे के पैकेज वन में जहां भी सड़कें धंसी हैं, उसका पुनर्निर्माण पीएनसी कंस्ट्रक्शन को ही करना होगा।

देर रात तक हो रही थी पेट्रोलिंग
यूपीडा के अधिकारियों का कहना है कि बरसात के दौरान एक्सप्रेस-वे पर लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। मंगलवार रात 11.30 बजे पेट्रोलिंग टीम लौटी थी, तब तक सड़क ठीक थी। देर रात हादसा होने की सूचना मिलते ही राहत कार्य शुरू किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed