फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   investigation starts to search oxygen cylender in KGMU.

KGMU: गायब ऑक्सीजन सिलेडर की जांच शुरू

Mon, 15 Sep 2014 02:08 AM IST
हिमांशु अवस्थी/अमर उजाला, लखनऊ
हिमांशु अवस्थी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 15 Sep 2014 02:08 AM IST
विज्ञापन
investigation starts to search oxygen cylender in KGMU.

केजीएमयू से गायब हुए ऑक्सीजन सिलेंडर के मामले में प्रशासन ने शनिवार को रिपोर्ट लिखाई है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि गार्डों व अफसरों की सांठगांठ से ही ऑक्सीजन सिलेंडर गायब हुए होंगे।

पुलिस को शक है कि ऑक्सीजन सिलेंडर गायब होने के पीछे कोई गैंग सक्रिय है जिसने सिलेंडर चोरी करके प्राइवेट अस्पतालों को भेजे हैं।

पुलिस इस दिशा में भी जांच कर रही है। वहीं प्रशासन की कमेटी भी मामले की छानबीन में जुटी है।

मालूम हो कि केजीएमयू के ऑक्सीजन प्लांट व बाल रोग विभाग से बीते दिनों तकरीबन 143 छोटे-बड़े सिलेंडर गायब हो गए थे।

केजीएमयू प्रशासन ने सिलेंडर की किल्लत होने पर जांच कराई तो इसका खुलासा हुआ था। केजीएमयू के सीएमएस ने पांच सदस्यीय टीम गठित करके जांच के आदेश दिए थे।

शनिवार को केजीएमयू के उपचिकित्सा अधीक्षक डॉ. वेद प्रकाश पांडेय ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है।

पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस ने ऑक्सीजन प्लांट के गार्डों से पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि जांच अभी तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है।

पुलिस का कहना है कि केजीएमयू से धीरे-धीरे बड़ी मात्रा में सिलेंडर गायब करने के पीछे ऐसे किसी गैंग का भी हाथ हो सकता है जिसके तार निजी हॉस्पिटल से जुड़े हों।

केजीएमयू के सीएमएस प्रो. एससी तिवारी का कहना है कि पुलिस के साथ ही संस्थान की पांच सदस्यीय टीम भी मामले की जांच करके जल्द रिपोर्ट सौंपेगी।

उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने वाले कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed