फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Investigation started with CT scan after two months

Lucknow News: दो माह बाद सीटी स्कैन से जांच शुरू

Fri, 05 Jul 2024 05:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 05 Jul 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
Investigation started with CT scan after two months
रायबरेली। जिला अस्पताल में लगी सीटी स्कैन मशीन ने बृहस्पतिवार से काम करना शुरू कर दिया है। बिजली लाने के बाद कई बार मशीन भी बंद हो गई। इनवर्टर को ठीक कराने के लिए बैटरी भी आ गई है। शुक्रवार को इनवर्टर काम करना शुरू कर देगा, जिसके बाद मशीन बार-बार जांच के दौरान बंद नहीं होगी।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में लगी सीटी स्कैन मशीन की मरम्मत और रखरखाव की जिम्मेदारी शासन स्तर से साइरेक्स एजेंसी को दी गई है। करीब दो माह से सीटी स्कैन मशीन खराब थी। इसकी सूचना एजेंसी को दी गई, लेकिन लापरवाही के कारण मशीन ठीक नहीं हो सकी। ऐसे में मरीजों को जांच के लिए भटकना पड़ा। खासकर इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को ज्यादा समस्याएं हुईं। सीएमएस ने कई बार लिखापढ़ी की, लेकिन एजेंसी संचालक मनमानी से बाज नहीं आए।
विज्ञापन

अमर उजाला ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बीती 28 जून के अंक में सीटी स्कैन मशीन खराब, मरीज हो रहे परेशान शीर्षक से खबर छापी, जिसके बाद जिला अस्पताल प्रशासन और एजेंसी संचालक हरकत में आ गए। मशीन में आई खामियों को दूर कराकर बृहस्पतिवार को सीटी स्कैन जांच शुरू करा दी गई, लेकिन बिजली के कई बार ट्रिप होने के कारण मशीन भी बार-बार बंद हो गई, क्योंकि सीटी स्कैन मशीन के लिए लगा इनवर्टर काम नहीं कर रहा है। शाम को बैटरी आ गई है। शुक्रवार को उसे लगाकर जांच को नियमित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. प्रदीप अग्रवाल का कहना है कि मशीन को ठीक कराकर सीटी स्कैन जांच शुरू करा दी गई है। इनवर्टर भी शुक्रवार को ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed