फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Investigation started against Sainik Hospital, operator interrogated

Lucknow News: सैनिक हॉस्पिटल के खिलाफ जांच शुरू, संचालक से पूछताछ

Mon, 18 Sep 2023 05:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 18 Sep 2023 05:43 PM IST
विज्ञापन
Investigation started against Sainik Hospital, operator interrogated
पथरी के ऑपरेशन के बाद युवती के पेट में सूजन व गांठ का मामला
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर एसीएमओ की टीम ने शुरू की जांच, होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। शहर स्थित निजी सैनिक हॉस्पिटल के खिलाफ एसीएमओ की टीम ने जांच शुरू कर दी है। मामले में संचालक से पूछताछ करके बयान दर्ज किए गए हैं। पीड़ित के भी बयान दर्ज किए गए हैं। जांच टीम का दावा है कि जल्द ही जांच पूरी करके डीएम को रिपोर्ट सौपी जाएगी।
भदोखर थाना क्षेत्र के पूरे जालिम मजरे बेलाभेला के लोगों ने बीती 26 अगस्त को डीएम शिकायतीपत्र देकर सैनिक हॉस्पिटल (निजी नर्सिंगहोम) के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पीड़ित राम बहादुर ने आरोप लगाया कि भांजी शिवानी को जेल रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराकर बीती 25 जुलाई को पथरी का ऑपरेशन कराया था। पीड़ित ने जांच टीम के सामने पेश होकर बयान दर्ज कराया। आरोप लगाया कि ऑपरेशन के बाद मरीज को लखनऊ रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन

पीड़ित ने जांच टीम को बयान में बताया कि केजीएमयू में 15 दिन इलाज कराने के बाद घर आ गए, लेकिन भांजी स्वस्थ नहीं हुई। जांच में पता चला कि पित्त की थैली में नस कट गई है, जिसके कारण गांठ पड़ गई है और सूजन बनी हुई है। पीड़ित ने अस्पताल के संचालक व डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। टीम ने हॉस्पिटल के संचालक रविकरन के बयान भी दर्ज किए हैं। एसीएमओ डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि सैनिक हॉस्पिटल के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। संचालक व पीड़ित के बयान दर्ज किए गए हैं। जल्द ही जांच पूरी करके डीएम को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed