फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Investigation of diesel scam in roadways stop

रोडवेज में अफसर लगे फसने जांच लगी दबने

Mon, 21 Sep 2020 01:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Investigation of diesel scam in roadways stop
तेल के खेल में रोडवेज अफसरों की गर्दन लगी फंसने तो जांच लगी दबने
विज्ञापन

परिवहन निगम (रोडवेज) मुख्यालय में प्रभारी डिपो (सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक) की ट्रांसफर-पोस्टिंग के खेल, चारबाग और कैसरबाग डिपो में डीजल चोरी की जांच रिपोर्ट तैयार होने के बावजूद सामने नहीं ला जा रही।
माना जा रहा है कि इसमें अफसर फंस रहे हैं। इसलिए वे खुद को बचाने के लिए जांच को दबवाने में लगे हैं। इस बात को इससे भी बल मिल रहा है कि जांच में फंस रहे कर्मचारी अफसरों की साठगांठ की पोल खोलने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

ट्रांसफर-पोस्टिंग के खेल के मामले में तत्कालीन प्रबंध निदेशक राजशेखर ने सात दिन के अंदर बड़े बाबू अकील की जांच रिपोर्ट मांगी थी। यह जांच 20 दिन बाद पूरी हुई। लेकिन उसके बाद भी इसे दबा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यानी जिम्मेदार अफसरों ने अकील के मामले की रिपोर्ट नहीं पेश की। सूत्रों के अनुसार, खुलासा होते ही अफसरों की मिलीभगत का खेल सामने आ जाएगा। वहीं, जांच रिपोर्ट दबाने का मामला डीजल चोरी का है।
कैसरबाग डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा डीजल चोरी के मामला सात महीने से दबाए बैठे रहे। पर, इसी बीच चारबाग में डीजल चोरी का मामला सामने आ गया।
‘अमर उजाला’ ने इस खबर को प्रकाशित किया तो गौरव वर्मा ने ड्राइवरों को रिकवरी नोटिस जारी स्पष्टीकरण मांगा। पर, स्पष्टीकरण देने की मियाद खत्म होने के बाद भी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा ने उन पर कोई कार्रवाई नहीं की।
जिस बड़े बाबू पर गंभीर आरोप...उसे दे दी अनुशासनिक प्रकोष्ठ की कमान
बड़े बाबू (अनुभाग अधिकारी) अकील अहमद पर गंभीर आरोप के बावजूद परिवहन निगम के बड़े अफसर उस पर मेहरबान हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अब अकील ही अफसरों के खिलाफ आने वाली भ्रष्टाचार की शिकायतों की सुनवाई करता है। जबकि बड़े बाबू की ट्रांसफर पोस्टिंग में खेल करके डिपो प्रभारी बनवाने का ऑडियो वायरल होने के बाद तत्कालीन प्रबंध निदेशक डॉ. राजशेखर ने तत्काल प्रभाव से उसे स्थापना प्रकोष्ठ से हटाने के निर्देश दिए थे। लेकिन मुख्य प्रधान प्रबंधक प्रशासन ने अकील को अफसरों के अनुशासनिक प्रकोष्ठ का अनुभाग अधिकारी बना दिया। इस प्रकोष्ठ के मुखिया मुख्य प्रधान प्रबंधक प्रशासन ही हैं।
दावा : दो दिन में करेंगे कार्रवाई
चारबाग डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय ने बताया कि दो दिन के अंदर डीजल चोरी करके बेचने वाले चालकों सहित अन्य कर्मियों पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि जांच पूरी हो चुकी है। रिपोर्ट की समीक्षा की जा रही।

डीजल चोरी प्रकरण की फाइल जब्त
लखनऊ परिक्षेत्र परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव कुमार बोस ने बताया कि व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम के कनेक्शन को क्षतिग्रस्त करके डीजल चोरी करने वाला एक भी चालक नहीं बचेगा। सभी के खिलाफ कार्रवाई होगी। कैसरबाग डिपो में सात महीने पहले घटित मामले को दबाने की सभी फाइलें जब्त कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed