{"_id":"6a39a46f11a3ede6030fade9","slug":"investigation-launched-into-womans-death-after-transfusion-of-wrong-blood-type-lucknow-news-c-13-lko1070-1795320-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गलत ग्रुप का खून चढ़ाने से महिला की मौत की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गलत ग्रुप का खून चढ़ाने से महिला की मौत की जांच शुरू
Tue, 23 Jun 2026 02:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 23 Jun 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। कृष्णानगर के निजी अस्पताल में गलत ग्रुप का खून चढ़ाने से हुई महिला की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को नोटिस जारी किया। जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है। इसने अस्पताल संचालक के बयान दर्ज कराने के निर्देश देने के साथ सभी दस्तावेज मांगे हैं।
अंबेडकरनगर के विनय दुबे ने पत्नी कमलेश देवी को छह जून को केजीएमयू में भर्ती कराया था। आरोप है कि समुचित उपचार न मिलने पर डॉक्टर अमित ने बेहतर इलाज का झांसा देकर कृष्णानगर स्थित एसवीएम हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया। इसके लिए 45 हजार रुपये लिए गए। डॉ. अमित ने कमलेश का ऑपरेशन किया। इसके बाद खून चढ़ाया गया।
विनय का कहना है कि उनकी पत्नी का ब्लड ग्रुप बी पॉजिटिव था। आरोप लगाया कि निजी ब्लड बैंक से ए पॉजिटिव ब्लड ग्रुप मंगवाकर चढ़ा दिया गया, जिससे हालत बिगड़ गई। स्थिति नाजुक होने पर 16 जून को दोबारा कमलेश को केजीएमयू की ट्रॉमा क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती कराया गया। 20 जून की शाम उनकी मौत हो गई। नर्सिंग होम के नोडल डॉ. एपी सिंह के मुताबिक, जांच कमेटी में पैथोलॉजिस्ट, मेडिसिन समेत अन्य विशेषज्ञ की टीम है। जांच में अस्पताल की लापरवाही सामने आई तो एफआईआर की संस्तुति होगी।