फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Intoxicated youths molested and beat up a young woman

Lucknow News: नशे में धुत युवकों ने युवती से की छेड़खानी, पीटा

Tue, 30 Jun 2026 01:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Intoxicated youths molested and beat up a young woman
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। हजरतगंज में रविवार रात दोस्त के साथ स्कूटी से घर लौट रही मदेयगंज निवासी युवती से ऑटो सवार नशे में धुत तीन लोगों ने छेड़खानी की। विरोध पर मारपीट करने लगे। पुलिस के पहुंचने से पहले दो आरोपी भाग निकले। एक को हिरासत में लिया गया है। हजरतगंज पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
विज्ञापन

पीड़िता के मुताबिक रविवार रात वह जन्मदिन की पार्टी कर दोस्त के साथ गोमतीनगर से लौट रही थी। रास्ते में ऑटो सवार तीन युवक उन पर अभद्र टिप्पणी करने लगे, जिसे उन्होंने नजरअंदाज कर दिया। युवक पीछा करते हुए हजरतगंज के डीएसओ चौराहे तक पहुंच गए। युवती ने यहां स्कूटी रोकी और विरोध जताया। इस पर युवक ऑटो से उतरकर छेड़खानी व मारपीट करने लगे। मामला बढ़ता देख ऑटो चालक ने यूपी 112 पर कॉल कर दिया।
विज्ञापन


वीडियो बनाने पर दो आरोपी भाग निकले
पीड़िता ने बताया कि वह वीडियो बनाने लगी तो दो आरोपी भाग निकले। इस बीच हजरतगंज पुलिस पहुंच गई और एक आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम गौरव शुक्ला है। पुलिस गौरव, ऑटो चालक और पीड़िता को थाने लेकर पहुंची। एडिशनल इंस्पेक्टर हजरतगंज का कहना है कि आरोपी ने बताया कि ऑटो सवार तीनों लोग एक दूसरे को नहीं जानते थे। वह समिट बिल्डिंग से पार्टी करके लौटा था। बिल्डिंग के बाहर शेयरिंग में ऑटो बुक किया था। उसमें पहले से दो लोग नशे में बैठे थे। एडिशनल इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ऑटो की स्कूटी से टक्कर हुई थी। इसके विरोध पर आरोपियों ने मारपीट की। घटनास्थल पर लगे कैमरों की फुटेज देखने के साथ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed