फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   interview of film actor om puri

ओमपुरी ने कहा कुत्ते को कुत्ता नहीं कुत्ता जी बोलिए!

Tue, 13 Oct 2015 05:42 PM IST
Updated Tue, 13 Oct 2015 05:42 PM IST
विज्ञापन
interview of film actor om puri

'हो गया दिमाग का दही' के प्रचार को ‘अमर उजाला’ कार्यालय पहुंचे प्रसिद्ध अभिनेता ओमपुरी पहले ही स्पष्ट कर देते हैं कि इस फिल्म में न शाहरुख खान हैं, न सलमान खान, न आमिर खान हैं।

विज्ञापन


लेकिन मैं भरोसा दिला सकता हूं कि यह साफ-सुथरी फिल्म है, कामेडी फिल्म है, द्विअर्थी नहीं है और न ही इसमें आइटम नम्बर है। आप इसे परिवार के साथ देख सकते हैं।
विज्ञापन


फिल्म में मेरे किरदार का नाम है मिर्जा किशन सिंह जोसेफ, इस प्रकार इस किरदार में चारो धर्मों का मिश्रण आ गया। फिल्म में मेरे अलावा कादर खान, राजपाल यादव, संजय मिश्र हैं लेकिन इस फिल्म में कोई गंभीर सन्देश नहीं है। यह मालामाल वीकली, चाची 420, हेराफेरी जैसे मिजाज की फिल्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओमपुरी कहते हैं कि दो तरह के सिनेमा की जरूरत होती है हमारी जनता को। एक वह सिनेमा जो हमें तनाव देता है। यह उन समस्याओं को लेकर बनता है जिनसे हम जूझ रहे होते हैं लेकिन यह सिनेमा उन समस्याओं की बहुत गंभीरता से शोध और अध्ययन कर बनती हैं।

ये फिल्में हमें उन समस्याओं को समझने में मदद करती हैं। ये बताती हैं कि इसकी जड़ें ये हैं और हमारे हिसाब से इनका निवारण इस तरह हो सकता है। आप इसमें यह योगदान दे सकते हैं और सरकार से इस योगदान की अपेक्षा है। जब समस्याएं समझ में आ जाता है तो दिमाग का बोझ थोड़ा कम होता है।

ओमपुरी कहते हैं कि दूसरा जो सिनेमा हमें चाहिए वह जिस्म की मालिश केलिए। वह है मनोरंजन का सिनेमा। योगा में कहा गया है कि आपकेलिए हंसना बहुत जरूरी है। यह एक टॉनिक की तरह है। या तो आप स्वाभाविक तरीके से हंसिए या फिर अस्वाभाविक तरीके से।

हंसने से आपके दिमाग में वजन कम होता है, शिराएं खुलती हैं और खून का प्रवाह भी बेहतर होता है। फिल्म में मेरा किरदार बहुत सख्त मिजाज का है। उसकी एक हवेली है और इस हवेली पर उसे नाज है।

इस हवेली की ओर कोई आंख उठाकर नहीं देख सकता। तीन लड़के आते हैं और कहते हैं कि यह हवेली तो हमारी है। मिर्जा पूछता है कि कैसे तो वे पांच छह कागज दिखाते हैं। मिर्जा बोलता है बस, 30 ग्राम पेपर लेकर आए हो।

कुत्ता नहीं, कुत्ता जी बोलिए

interview of film actor om puri

ओमपुरी बताते हैं कि फिल्म में मेरा जो किरदार है उसके पास कुत्ता है जिसका नाम है गब्बर। लेकिन थोड़ा ठहरिए। कुत्ता को कुत्ता नहीं, कुत्ता जी कहिए। सेंसर ने कुछ ऐसे नियम निकाले हैं कि आप कुत्ता नहीं कह सकते।

तो मैंने तय किया है कि या तो मैं उसे मिस्टर कुत्ता कहूंगा या फिर कुत्ता जी कहूंगा और केवल कुत्ता को ही नहीं, मिस चिड़िया, मिस्टर शेर, मिस्टर भालू कहूंगा। इससे मेनका जी भी खुश हो जाएंगी और सेंसर को भी बुरा नहीं लगेगा।

पुरी साहब कहते हैं कि मेरा जो किरदार है वह शेरो-शायरी का भी बहुत शौकीन है। वह अपने दोस्तों के बीच शेरो-शायरी सुनाता है और शायरी की ऐसी-तैसी भी करता है। पहली पंक्ति किसी विख्यात शायर का होता है और दूसरी पंक्ति खुद अपना बनाता है।

अब जैसे गालिब के शेर को कुछ इस प्रकार कहता है- ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी कि हर ख्वाहिश पे दम निकले, मेले से लौटकर गिने तो कमबख्त दो बच्चे कम निकले’।

दूसरा शेर कुछ यूं है- ‘किसकी मजाल कि छू ले दिलेर को, मोहब्बत में तो काट लेते हैं कुत्ते भी शेर को’। इसी प्रकार ‘जो बात जेहन में आए उसको वहीं पे लिख लो, चाय की प्याली में डुबकी लगाओ और पार्लियामेण्ट में निकलो’ या फिर ‘मेरे जनाजे को यहीं पे रोक लो, मुझमें जान आ रही है थोड़ा आगे जा के बाएं मोड़ लो, शराब की दुकान आ रही है..’।

ओमपुरी कहते हैं कि ‘अर्द्धसत्य‘, ‘आक्रोश‘ जैसी हार्ड हिटिंग फिल्में आज नहीं बन रही हैं। ‘आक्रोश’ हमारी राजनीति पर बहुत बड़ा वार था, ‘अर्द्धसत्य’ भी पुलिस तंत्र को लेकर था और उसमें दिखाया गया था कि किस प्रकार राजनीति की दखल पुलिस तंत्र में होती है। राजनेताओं को इस तरह की फिल्में जरूर देखनी चाहिए जिससे उनको पता चले कि वास्तविक सच्चाई क्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed