फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   interview of anand l rai and himanshu sharma

...तो इसलिए 'मनु शर्मा' को 'तनु' ही मिलती हैं 'दत्तों' नहीं

Tue, 02 Jun 2015 10:43 AM IST
Updated Tue, 02 Jun 2015 10:43 AM IST
विज्ञापन
interview of anand l rai and himanshu sharma

तनु वेड्स मनु रिटर्न्स फिल्म को देख रहे हर दर्शक के मन में क्लाइमेक्स तक यह धुकधुकी बनी होती है कि मनु आखिरकार दत्तों से शादी कर लेगा या फिर उसकी जिंदगी में तनु उर्फ तनुजा त्रिवेदी लौट आएंगी। दर्शकों ने जिस तरह की धुकधुकी और बेचैनी फिल्म देखते हुए महसूस की कुछ वैसे ही बेचैनी, कश्मकश और भ्रम इस फिल्म के लेखक और निर्देशक के मन में भी बना रहा जब वह इस सीन का अंतिम ड्राफ्ट तैयार कर रहे थे।

विज्ञापन


हिट होकर पूरे देश में चर्चा बटोरने वाली फिल्म तनु वेड्स मनु रिटर्न्स के निर्देशक आनंद एल राय और फिल्म के लेखक हिंमाशु शर्मा सोमवार को लखनऊ अमर उजाला के मेहमान थे। वहां ये फिल्म हिट होने की खुशी साझा करने आए थे।
विज्ञापन


फिल्म के क्लाइमेक्स से जुड़े सवाल पर आनंद एल राय, हिंमाशु का चेहरे देखते हैं और फिर उन्हें ही जवाब देने के लिए आगे कर देते हैं। हिंमाशु कहते हैं कि यह दुविधा हमारे मन में भी थी कि आखिरकार हम दत्तों को मनु के साथ मिला दें या मनु के पास तनु फिर से लौट जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन जब हम पूरी फिल्म में मनु के चरित्र को देखते हैं तो महसूस होता है कि मनु पूरी फिल्म में सिर्फ तनु को चाहता है। वह दत्तों में भी मनु को ही खोजता है। उसके मन की दुविधाएं भी उसी समय शुरू होती है जब दत्तों और तनु एक साथ आकर खड़ी हो जाती हैं। हमने इस फिल्म के क्लाइमेक्स को मनु के नजरिए से देखने की कोशिश की। दत्तों का भी पक्ष हो सकता है लेकिन यह फिल्म दरअसल तनुजा और मनोज शर्मा की ही कहानी थी।

'तनुजा' का जवाब 'दत्तो' ही थी

interview of anand l rai and himanshu sharma

मनु शर्मा को एक और लड़की ऐसे भी मिल सकती थी जो तनुजा त्रिवेदी की ही तरह सोचती हो। उसकी तरह ही बेपरवाह और अक्‍खड़ हो लेकिन शायद ऐसी लड़की पर्दे पर तनुजा त्रिवेदी को मात नहीं दे सकती थी।

परदे पर दत्तों ही तनुजा को हरा सकती थी। जो मिजाज और चरित्र में तनुजा के ठीक उल्टी खड़ी थी। फिल्म देखते ही दर्शक यह बात महसूस भी करेंगे कि तनुजा त्रिवेदी मनु शर्मा पर तो हावी दिखती हैं लेकिन दत्तों पर उनका कोई असर नहीं होता।

हरियाणा के एक गांव में जाने की वजह यही थी कि एक अलग तरह की लड़की से तनुजा का सामना कराया जाए। वरना एक और प्रेम संबंध तो मनु शर्मा विदेश में ही कर लेते और तनु जैसी दिखने वाली लड़की भी उन्हें वहां मिल जाती। या फिर उन्हें ठेठ दिल्‍ली में रहने वाली कोई लड़की मिल जाती।

तब न‌हीं सोची थी कि सीक्वल बनेगा

interview of anand l rai and himanshu sharma

आनंद एल राय कहते हैं कि जब तनु वेड्स मनु बनी और उसके बाद हिट हुई तब नहीं सोचा गया था कि इसका सीक्वल बनेगा। मैं और हिंमाशु दोनों ही रांझणा पर लग गए। हां, कभी कभी आइसक्रीम खाते-खाते हम इस बारे में बात करते कि तनु वेड्स मनु में आगे कुछ हो सकता था क्या?। लेकिन हम कभी आगे नहीं बढ़ पाए।

एक‌ निर्देशक के रूप में यह मेरी और एक लेखक के रूप में यह हिंमाशु की तरक्की है कि हम चार साल बाद इस फिल्म को ऐसा पेश कर पाए। जब फिल्म बनी तो कहानी के ढंग से इतनी मौलिक और नई हो गई कि लगा कि हमने एक बिल्कुल नई फिल्म बना ली।

तनु वेड्स मनु रिटर्न्स के किरदारों पर बात करते हुए आनंद और हिंमाशु ने कहा कि चूंकि कहानी अपना विस्तार करती है इसलिए हमे लगा कि हमने हूबहू वही किरदार रख लिए।

छोटे शहरों का सिनेमा

interview of anand l rai and himanshu sharma

निर्देशक आनंद एल राय और इस फिल्म के लेखक हिंमाशु शर्मा के अनुसार, फिल्म हिट होगी या फ्लॉप इसका फैसला छोटे शहर करने लगे हैं, तो फिर कहानियां ऐसे शहरों की क्यों न कही जाएं?

हिंमाशु कहते हैं कि अब वो दिन नहीं रहे जब दिल्ली और मुंबई का दर्शक मल्टीप्लेक्सों में महंगी टिकट खरीदकर ‌फिल्म देखे और छोटे शहरों का दर्शक सिंगल स्क्रीन सिनेमा में 20 रुपए के टिकट में। अब छोटे शहरों की भी फिल्म को हिट या फ्लॉप कराने में बराबर की भागीदारी होती है।

लगातार तीसरी बड़ी हिट का स्वाद चख चुके आनंद एल राय कहते हैं कि सिनेमा में ऐसी कहानी होनी चाहिए जो लोगों को उनके बीच की लगे। तनु वेड्स मनु और इसकी सीक्वल फिल्म के अलावा रांझणा भी छोटे शहर की फिल्म है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed