{"_id":"63c5ba14c10ef41a2449e1a5","slug":"interview-of-8500-candidates-jobs-for-4743-gw-reporters-news-lko666895093-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 8500 का साक्षात्कार, 4743 को रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 8500 का साक्षात्कार, 4743 को रोजगार
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज स्थित आईटीआई परिसर में सोमवार को आयोजित रोजगार उत्सव में 108 कंपनियों ने 8500 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। इसमें से 4743 को नौकरी दी गई। राजधानी में पहली बार इतनी बड़ी तादाद में किसी रोजगार मेले में एक साथ इतने लोगों को नियुक्ति पत्र मिले हैं। इनमें ई-रिक्शा चालक और किसान की बेटी से लेकर दिव्यांगजन युवा भी शामिल रहे।
व्यवसायिक शिक्षा व कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने प्रमुख सचिव सुभाष चंद्र शर्मा, मिशन निदेशक आंद्रा वामसी, निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन हरिकेश चौरसिया व विधायक नीरज बोरा के साथ फीता काटकर रोजगार उत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रधानाचार्य आरएन त्रिपाठी, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर एमए खां, प्रधानाचार्य ओपी सिंह व शिवराम कृष्ण आदि मौजूद रहे।
पांच वर्ष में साढ़े सात लाख युवाओं को रोजगार
व्यवसायिक शिक्षा व कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में युवाओं को कौशल प्रशिक्षण व व्यवसायिक शिक्षा देकर कुशल जनशक्ति तैयार की गई है। यह उद्योगों की पहली आवश्यकता है और सरकार की भी प्राथमिकता है। कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों के तहत पिछले पांच वर्षों में साढ़े सात लाख युवाओं को रोजगार दिलाया है। इस वर्ष 1250 से अधिक रोजगार मेलों में 1.20 लाख युवाओं को रोजगार व 5800 को अप्रेन्टिसशिप, 20 हजार को निशुल्क प्रशिक्षण समेत विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। उन्होंने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास हमारी प्राथमिकता है। उनमें आत्मरक्षा संग स्वावलंबन का गुण होना चाहिए।
विज्ञापन
426 युवा बने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण का हिस्सा
बैंक ऑफ इंडिया के स्टॉल पर 426 युवाओं ने स्टार ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में स्वरोजगार प्रशिक्षण के लिए पंजीकरण करवाया। एलडीएम मनीष पाठक ने बताया कि युवाओं को कंप्यूटर सॉफ्टवेयर, मोबाइल रिपेयरिंग, घरेलू विद्युत उपकरण आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
एक्सीडेंट में गंवाया पैर, नहीं हारी हिम्मत
मिर्जापुर से सरकारी बस से रोजगार उत्सव पहुंचे 32 वर्षीय संदीप कुमार गिरी ने बताया कि कक्षा तीन में दुर्घटना के दौरान एक पैर गंवा दिया था। पर हिम्मत नहीं हारी है। रोजगार उत्सव में गुजरात की एक कंपनी में 17,500 रुपये प्रतिमाह की नौकरी मिली है। कोविड काल में आर्थिक तंगी देखी है। इस नौकरी ने राहत दी है।
--------------------------------------------------
अभ्यर्थियों से बातचीत -
कारीगर पिता की मदद करेगा बेटा
मैंने टैली, एडीसीए और डिजाइनिंग का कोर्स किया है। काफी समय से नौकरी की तलाश में था। पिता मोहम्मद उमर कढ़ाई के कारीगर और मां सलमा परवीन गृृहिणी हैं। दस हजार प्रतिमाह वेतन पर आईसीटीई कंपनी में रिसेप्शनिस्ट की नौकरी मिली है। इस कमाई से घर चलाने में पिता की मदद कर पाऊंगा।
- मोहम्मद मजहर
ई-रिक्शा चालक की बेटी बनी आत्मनिर्भर
मैं तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी हूं। पिता राजकुमार सिंह ई-रिक्शा चालक व मां सीमा सिंह गृहिणी हैं। मुझे पैकेजिंग वर्क की 9500 रुपये प्रतिमाह की जॉब ऑफर हुई है। आत्मनिर्भरता का अहसास हो रहा है। अब दो छोटे भाइयों की पढ़ाई में आर्थिक योगदान कर सकूंगी।
- आशी सिंह
पहली कमाई से मां को दूंगी तोहफा
मैं एमकॉम की पढ़ाई कर रही हूं। पिता विक्रम बिजनेसमैन और मां मंजू देवी गृहिणी हैं। मुझे कंप्यूटर ट्रेनर के पद पर दस हजार रुपये प्रतिमाह सैलरी मिलेगी। यह जीवन की पहली नौकरी है। पहली कमाई से मां को तोहफा दूंगी।
- पूजा गौतम
अच्छी नौकरी की तलाश हुई पूरी
मैंने बीबीए किया है। काफी समय से अच्छी नौकरी की तलाश थी। 15 हजार रुपये प्रतिमाह पर बैक ऑफिस एग्जीक्यूटिव की जॉब ऑफर हुई है। यह मेरे जीवन की पहली उपलब्धि है।
- लक्ष्मी रावत
किसान की बेटी को 15 हजार वेतन
मेरे पिता मुरली शर्मा किसान व मां सन्तमाता गृहिणी हैं। इस रोजगार उत्सव में जीवन की पहली नौकरी लगी है। रेमंड कंपनी में टेलर-2 के पद पर नियुक्ति हुई है। हर माह 15 हजार रुपये मिलेंगे। अब घर खर्च में हाथ बंटा पाऊंगी।
- मनीषा शर्मा
आत्मनिर्भर बन करूंगी आगे की पढ़ाई
मुझे रेमंड में टेलर-2 के पद पर 15 हजार रुपये की नौकरी मिली है। अभी तक स्नातक में बीएससी किया है। अब आत्मनिर्भर बनकर आगे की पढ़ाई खुद कमाकर पूरी करूंगी।
- सिद्धि श्रीवास्तव
अपने परिवार का सहारा बनूंगी
मेरे पिता राजू निषाद का वर्ष 2007 में निधन हो गया था। मां फूलमती, एक भाई और बहन है। मैंने बीए किया है। रेेमंड में टेलर-2 के पद पर नौकरी मिली है। 15 हजार प्रतिमाह मिलेगा जिससे परिवार का सहारा बनूंगी।
- शारदा निषाद
------------------------------------------------------