फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Defence Minister Rajnath Singh says there will be no shortage of funds for protecting Faizullaganj fr

लखनऊ: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले- फैजुल्लागंज को बाढ़ से उबारने में धन की कमी नहीं आएगी

Thu, 15 Oct 2026 09:29 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 15 Oct 2026 09:29 PM IST
सार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज में राहत सामग्री वितरित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोगों को संकट से उबारने में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी।

विज्ञापन
Lucknow: Defence Minister Rajnath Singh says there will be no shortage of funds for protecting Faizullaganj fr
कार्यक्रम में मौजूद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रक्षामंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को फैजुल्लागंज में बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र को बाढ़ के संकट से उबारने में धन की कमी आड़े नहीं आएगी। हालांकि, हालात सामान्य होने में समय लगेगा और इसके लिए धैर्यपूर्वक प्रयास करने होंगे।

विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार और जनप्रतिनिधि संकट की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ हैं। बाढ़ आने के बाद से वह मुख्यमंत्री, जिला प्रशासन और क्षेत्रीय विधायक के संपर्क में थे तथा लगातार हालात की जानकारी ले रहे थे। उन्होंने करीब 10 हजार अतिरिक्त राहत सामग्री पैकेट भेजने की बात कही। बाढ़ के बाद बीमारियां फैलने की आशंका पर उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन सतर्क है और जरूरी कदम उठा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बंधे के निर्माण के लिए 182 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। वह जल्द शिलान्यास कराकर निर्माण शुरू कराने का प्रयास करेंगे। आईआईएम रोड से फैजुल्लागंज तक एक और बंधे का निर्माण शुरू कराने का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


400 से अधिक परिवारों को बांटी राहत सामग्री
रक्षामंत्री ने आईआईएम रोड स्थित अल्लूनगर डिगुरिया चौक पर 400 से अधिक जरूरतमंद परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली। साथ ही दाउदनगर के इम्तियाज, कच्ची ढाल की संगीता देवी, लोहरामऊ के शहीद अहमद, शिवरानी, शांति देवी और नेहा तिवारी समेत अन्य प्रभावितों से बातचीत कर उनका हाल जाना। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, विधायक डॉ. नीरज बोरा, महापौर सुषमा खर्कवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed