फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Interrogation of female friend in the case of death of property dealer, important information obtained

Lucknow News: प्राॅपर्टी डीलर की मौत मामले में महिला मित्र से पूछताछ, मिली अहम जानकारी

Tue, 08 Apr 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 08 Apr 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Interrogation of female friend in the case of death of property dealer, important information obtained
प्राॅपर्टी डीलर की मौत मामले में महिला मित्र से पूछताछ, मिली अहम जानकारी
लखनऊ। मलिहाबाद के लालगंज बड़ीगढ़ी गांव में प्राॅपर्टी डीलर नंद किशोर वर्मा की मौत के मामले में पुलिस को अहम जानकारी मिली है। पुलिस ने नंद किशोर की महिला मित्र से पूछताछ की है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक छानबीन में आत्महत्या की बात सामने आई है। जल्द ही घटना का राजफाश कर दिया जाएगा। पुलिस ने नंद किशोर की महिला मित्र के अलावा एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है। पुलिस आत्महत्या का कारण पता लगा रही है।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि लेनदेन के विवाद में नंद किशोर की हत्या कर शव लटकाया गया था। बताया जा रहा है कि महिला का लिवइन में रहने को लेकर नंद किशोर से विवाद चल रहा था। उल्लेखनीय है कि शनिवार से लापता नंद किशोर का शव रविवार को बाग में फंदे से लटका मिला था। पुलिस अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed