{"_id":"5dc5c7118ebc3e5b3b72a445","slug":"internet-services-stopped-in-many-districts-of-up-in-view-of-decision","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेशः फैसले के मद्देनजर कई जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद, सुरक्षा बल अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर प्रदेशः फैसले के मद्देनजर कई जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद, सुरक्षा बल अलर्ट
Sat, 09 Nov 2019 03:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 09 Nov 2019 03:28 AM IST
विज्ञापन
चंद्रभूषण सिंह
- फोटो : ANI
उत्तर प्रदेश के कई संवेदनशील जिलों में रात 12:00 बजे से इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। सेवाओं पर अगले 24 घंटे तक प्रतिबंध लगा दिया गया है। अयोध्या मसले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
इसी क्रम में कानपुर में अगले 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। अलीगढ़ के डीएम ने भी इंटरनेट सेवाएं बंद करने का आदेश दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार चंद्रभूषण सिंह ने कहा है कि 24 घंटों के लिए इंटरनेट सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है। इस बारे में आगे का निर्णय स्थिति के आधार पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। सभी स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान 3 दिनों के लिए बंद कर दिये गए हैं। भूषण ने कहा कि सभी जगह पुलिस बल तैनात किए गए हैं। रैपिड एक्शन फोर्स की एक कंपनी यहां है, हमने सरकार से एक और कंपनी मांगी है। हम सभी अलर्ट हैं।
विज्ञापन
इस बीच मुरादाबाद के आईजी रमित शर्मा ने कहा है कि अभी सब सामान्य है। हमने सुरक्षा बलों और संबद्ध विभागों को सवेरे मुस्तैद रहने को कहा है। उम्मीद करते हैं कि सब ठीक होगा। हम सोशल मीडिया पर भी नजरें रखे हुए हैं ताकि अफवाह फैलाने वालों और भावनाओं से खिलवाड़ करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
IG (Moradabad Range), Ramit Sharma: Everything is normal. Instructed security forces & depts to stay alert in morning. We expect everything to be normal. We're monitoring social media so that action can be taken against anyone spreading rumours or hurting people's sentiments. pic.twitter.com/IwkwleJzZ0
— ANI UP (@ANINewsUP) November 8, 2019