फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   internet service is also available on landline phone

लैंडलाइन फोन पर भी मिलेगी इंटरनेट की सुविधा

Sat, 20 Feb 2016 10:54 AM IST
Updated Sat, 20 Feb 2016 10:54 AM IST
विज्ञापन
internet service is also available on landline phone

शहर में बेसिक फोन उपयोग करने वाले जल्द ही बिना मोडम के इंटरनेट और मल्टी मीडिया सुविधाओं का उपयोग कर सकेंगे। जिस तरह मोबाइल पर अभी हम इन सुविधाओं का उपयोग करते हैं।

विज्ञापन


इसके लिए बेसिक फोन लाइन को मीडिया गेटवे से जोड़कर पुराने टेलीफोन एक्सचेंज को हाईटेक किया जाएगा। पहले चरण में 12 हजार बेसिक फोन लाइनों को आईएमएस (आईपी मल्टी मीडिया स्विच) तकनीक से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


इसके साथ ही 31 मार्च को खत्म हो रहे वित्तीय वर्ष में जिले की चिह्नित ग्राम सभाओं को भी साइबर ऑप्टिकल युक्त बना कर प्राइमरी हेल्थ सेंटर, प्राइमरी स्कूल व पंचायत भवन को वाईफाई की वायरलेस मोड ब्रॉडबैंड सेवा उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वी परिमंडल में बीएसएनएल प्रशासन बेसिक फोन सेवा को गुणवत्ता युक्त बनाने के लिए लखनऊ व चंडीगढ़ में नवीनतम तकनीक पर आधारित इंटरनेट प्रोटोकॉल मल्टी मीडिया स्विच (आईएमएस कोर) की शुरूआत करेगा।

ऑन डिमांड ब्रॉडबैंड और मल्टीमीडिया भी मिलेगा

internet service is also available on landline phone

राजधानी में प्रस्तावित आईएमएस कोर स्विच रूम से अगले तीन माह में इसकी टेस्टिंग शुरू होने की उम्मीद है। नयी तकनीक के प्रयोग में आने के बाद कोर उपकरणों से इंटरनेट प्रोटोकॉल पर आधारित लैंडलाइन सेवा के साथ ही कस्टमरों को ऑन डिमांड ब्रॉडबैंड सहित मल्टी मीडिया से जुड़ी अन्य सुविधाएं मिलने लगेंगी।

बीएसएनएल पूर्वी परिमंडल में वर्तमान वित्तीय वर्ष के अंत तक लखनऊ, बांदा व हमीरपुर में चिह्नित दो सौ ग्राम पंचायतों को भी 31 मार्च तक फाइबर एक्यूपमेंट युक्त बनाकर वायरलेस मोड की वाईफाई सेवा से जोड़ने का कार्य होगा। चिह्नित ग्राम पंचायतों के प्राथमिक अस्पताल, प्राइमरी स्कूल व पंचायत भवन ब्रॉडबैंड की वाईफाई सेवा से जुड़ सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed