{"_id":"6741f4c61edd6efa490d0115","slug":"international-smuggler-gets-10-years-imprisonment-lucknow-news-c-13-knp1002-964706-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अंतरराष्ट्रीय तस्कर को 10 साल की कैद, एक लाख रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अंतरराष्ट्रीय तस्कर को 10 साल की कैद, एक लाख रुपये जुर्माना
Sat, 23 Nov 2024 08:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 23 Nov 2024 08:59 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। एनडीपीएस एक्ट के विशेष न्यायाधीश अरुण कुमार राय ने अंतरराष्ट्रीय तस्कर सिद्धार्थ प्रसाद सोनी उर्फ शिब्बू सोनी को दोषी ठहराते हुए दस साल की सजा सुनाई है। एक लाख रुपये जुर्माना भी लगाया है।
जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2007 में एसएसपी को सूचना मिली कि बांग्लादेश के रास्ते पाकिस्तान, यूएसए, हांगकांग व सिंगापुर में तैयार की गई हेरोइन और ब्राउन शुगर कोलकाता लाई गई है। उसे बिहार, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में खपाने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों ने टीम तैयार की। पता चला कि इस धंधे से जुड़ा व्यक्ति शिब्बू सोनी उर्फ सिद्धार्थ लखनऊ में है। पुलिस ने 15 जुलाई 2007 को सिद्धार्थ को बासमंडी चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से सिंगापुर में बनी हेरोइन बरामद की। तत्कालीन दरोगा भानुप्रताप सिंह ने नाका थाने में उसी दिन रिपोर्ट दर्ज कराई थी। (संवाद)