{"_id":"5d2a2e908ebc3e6d06302423","slug":"international-gang-know-for-smuggling-foreign-currency-and-gold-held","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विदेशी करंसी व सोने की तस्करी करने वाला अंतरराष्ट्रीय गिरोह पकड़ा गया, करोड़ों का सामान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी करंसी व सोने की तस्करी करने वाला अंतरराष्ट्रीय गिरोह पकड़ा गया, करोड़ों का सामान बरामद
Sun, 14 Jul 2019 01:20 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Sun, 14 Jul 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस की लखनऊ आंचलिक इकाई ने सरगना समेत आठ को दबोचा। तस्करों से 1.5 करोड़ रुपये कीमत के यूएस डॉलर, येन, यूरो व 40 लाख रुपये का सोना बरामद किया गया है।
विदेशी करंसी और सोने की तस्करी के अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआई) की लखनऊ आंचलिक इकाई ने सरगना समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए लोगों के पास से डेढ़ करोड़ रुपये कीमत के यूएस डॉलर, येन, यूरो व थाई मुद्रा के अलावा 40 लाख रुपये कीमत का सोना बरामद हुआ है।
डीआरआई के अधिकारियों ने बताया कि कई दिन से बैंकाक से विदेशी करंसी और सोने की तस्करी की सूचनाएं मिल रही थीं, जिसके बाद कार्रवाई शुरू की गई।
डीआरआई की टीम को पता चला था कि शुक्रवार को बैंकाक से फ्लाइट से लखनऊ आ रहे छह यात्री विदेशी करेंसी ला रहे हैं।
टीम ने चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर चेकिंग के बाद हरकेश मधेसिया, अभिषेक मधेसिया, आशीष निगम, नीरज गुप्ता, शिव कुमार और मनोज कुमार सिंह को पकड़ लिया।

इनके पास से 1.2 करोड़ रुपये की विदेशी करंसी मिली है। तस्करों ने उक्त करेंसी पान मसाले और भोजन के पैकेट व सूटकेस और ट्रॉली बैग के हैंडल में छिपाकर रखी थी। पकड़े गए लोगों ने पूछताछ में बताया कि विदेशी करंसी और सोने की तस्करी का मास्टरमाइंड गोरखपुर का जय नारायन मधेसिया है।
डीआरआई की टीम ने गोरखपुर में दबिश देकर जय नारायन मधेसिया और उसके साथी आशीष गुप्ता को भी पकड़ लिया। अधिकारियों ने बताया कि जय नारायन के घर पर ही तस्करी की विदेशी करेंसी और सोना रखा जाता है। उसके घर से 40 लाख रुपये का सोना और करीब 25 लाख रुपये की करेंसी भी बरामद हुई है।