फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   international dance day

अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस: मंदिरों से विश्व मंच तक पहुंचा कथक

Tue, 29 Apr 2014 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 29 Apr 2014 09:50 AM IST
विज्ञापन
international dance day

यह बात दीगर है कि कथक का जन्म मंदिरों में हुआ। चूंकि, मंदिरों में कथाएं कहने वाले कथक कहलाते थे, पर कथक को नृत्य शैली में विकसित करने का श्रेय इलाहाबाद के पं. ईश्वरी प्रसाद को जाता है।

विज्ञापन


इनके वंशजों ने ही कथक को अवध के नवाब शुजा उद्दौला, आसिफ उद्दौला व नवाब सआदत अली खान के दरबार में पहुंचाया।

ईश्वरी प्रसाद के वंशज ठाकुर प्रसाद से नवाब वाजिद अली शाह ने कथक सीखा।

इन्हीं के वंशजों में शामिल बिंदादीन महराज, कालका महराज, अच्छन महराज, लच्छू महराज, शंभू महराज, बिरजू महराज, राममोहन व कृष्णमोहन ने कथक के इस घराने को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने में योगदान दिया।
विज्ञापन


इतना ही नहीं इस परिपाटी को डॉ. कपिला राज, कुमकुम धर, कुमकुम आदर्श, मालविका सरकार, सुरेंद्र सैकिया, अर्जुन मिश्र आदि ने लखनऊ घराने के कथक को आगे बढ़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विदेशियों का पसंदीदा घराना

विदेशियों को कथक का लखनऊ घराना खासा पसंद है। एशिया व यूरोप की ऐसी तमाम नृत्यांगनाएं हैं, जो वर्षों से यहां रहकर न केवल नृत्य सीख रही हैं, बल्कि ऐसी प्रस्तुतियां भी देती हैं कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो जाए। इनके अधिकांश कार्यक्रम राष्ट्रीय कथक संस्थान के अंतर्गत कराए जाते हैं।


कथक के प्रमुख केंद्र

लखनऊ घराने का कथक शहर में भातखण्डे संगीत सम विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय कथक संस्थान और एसएनए स्थित कथक केंद्र में सिखाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त कथक नृत्यांगनाएं भी नई पौध विकसित करने के उद्देश्य से कथक की कक्षाएं चला रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed