फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   International Children's Film Festival to begin at CMS from 6th

Lucknow News: सीएमएस में अंतरराष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव छह से

Thu, 02 Apr 2026 02:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
International Children's Film Festival to begin at CMS from 6th
लखनऊ। सीएमएस की ओर से सात दिवसीय 15वें अंतरराष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव का आयोजन छह अप्रैल से सीएमएस कानपुर रोड ऑडिटोरियम में किया जाएगा। इसके लोगो व पोस्टर का बुधवार को अनावरण किया गया। मुख्य अतिथि कैथोलिक चर्च के डॉ. जेराल्ड जॉन मथाइस, अभिनेता डॉ. अनिल रस्तोगी ने समारोह का उद्घाटन किया। सीएमएस की प्रबंधक प्रो. गीता गांधी किंगडन ने बताया कि फिल्मोत्सव में 53 देशों की 329 शैक्षिक बाल फिल्में निशुल्क दिखाई जाएंगी। समारोह में बाल कलाकार यज्ञ भसीन, अभिनेता डॉ. अनिल रस्तोगी, राजेश खट्टर, ललित परीमू, अनिरुद्ध दवे, सलीम आरिफ, संजय स्वराज, रोहित भट्ट, चरनप्रीत, हरजसप्रीत शामिल होंगे। फेस्टिवल के डायरेक्टर अहमद हमीद शेख ने बताया कि रोजाना सुबह 9 से 11.30 बजे तक और दोपहर 12 से 2.30 बजे तक दो शो दिखाए जाएंगे। विभिन्न श्रेणियों के तहत सर्वश्रेष्ठ फिल्मों को सात लाख रुपये के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed