फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   internal politics in bjp

भाजपा इस प्लान से कर रही है उपचुनाव की तैयारी

Sun, 10 Aug 2014 12:37 PM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 10 Aug 2014 12:37 PM IST
विज्ञापन
internal politics in bjp

भाजपा ने भी उपचुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। यह फैसला किया गया है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी और महामंत्री संगठन सुनील बंसल खुद सभी सीटों पर जाकर लोगों से बातचीत करें।

विज्ञापन


क्षेत्रीय पदाधिकारियों से दावेदारों की सूची बनाने को कह दिया गया है। साथ ही सूची बनाने के लिए कुछ शर्तें भी तय कर दी गई हैं।

लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिले भारी समर्थन के चलते उपचुनाव वाली हर सीट पर बड़ी संख्या में दावेदार जुट गए हैं। इनमें पार्टी के कार्यकर्ता भी हैं तो दूसरे दलों से पार्टी में आए लोग भी।
विज्ञापन


भाजपा कोई ऐसा कदम नहीं उठाना चाहती जिससे गलत संदेश जाए और पार्टी कार्यकर्ता नाराज या हताश हो जाएं। इसलिए रणनीतिकारों ने प्रमुख लोगों को सभी क्षेत्रों में भेजकर खासतौर से पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं की राय समझने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुद जाएंगे वाजपेयी व बंसल

internal politics in bjp

दावेदारों से बातचीत करने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वाजपेयी और महामंत्री बंसल खुद सभी जगह जाएंगे। इन्होंने इसकी शुरुआत भी कर दी है।

पिछले दिनों इनका मुजफ्फरनगर दौरा इसी का हिस्सा था। ये लोग दूसरे क्षेत्रों में भी जाएंगे। जिसकी तारीखें तय की जा रही हैं।

पहले चरण में जमीनी हकीकत समझने के बाद दोनों नेता दावेदारों से भी बातचीत करेंगे। उन्हें पार्टी की राय बताकर संतुष्ट करने की कोशिश करेंगे।

यह तय हुए मानक

internal politics in bjp

दावेदारों की सूची बनाने के लिए कुछ मानक भी तय किए गए हैं। क्षेत्रीय पदाधिकारियों से कहा गया है कि उन्हीं दावेदारों के नाम सूची में शामिल किए जाएं जो क्षेत्र में सक्रिय रहते हों।

दावेदार किसी सांसद या बड़े नेता का पुत्र-पुत्री नहीं होना चाहिए। छवि साफ सुथरी हो और क्षेत्र के लोगों से उसका संपर्क व संवाद रहता हो। माना जा रहा है कि ये शर्तें दावेदारों की भीड़ कम करने के लिए रखी गई हैं।

बैठक के बाद मंथन

internal politics in bjp

इसी महीने 22 से 25 तक मथुरा में बैठक के बाद उपचुनाव के एजेंडे पर काम और तेजी से शुरू हो जाएगा। चुनावी व्यवस्थाओं से संबंधित समितियों की बैठकें भी प्रस्तावित हो चुकी हैं।

सूत्रों के अनुसार अगस्त के अंतिम या सितंबर के पहले सप्ताह तक ये बैठकें हो जाएंगी। इसमें बूथों पर बनी समितियों की समीक्षा से लेकर प्रचार, मतदाता सूची के लिए बनाए गए पन्ना प्रमुखों, चुनाव प्रभारियों सहित अन्य कई फोरम शामिल हैं।

इन सीटों पर होना है उपचुनाव

internal politics in bjp

प्रदेश में विधानसभा की 12 और लोकसभा की एक सीट पर उपचुनाव होना है। विधानसभा सीटें इन क्षेत्रों से चुने गए विधायकों के त्यागपत्र से रिक्त हुई हैं। ये सभी विधायक सांसद चुन लिए गए हैं।

लोकसभा की मैनपुरी सीट पर चुनाव मुलायम सिंह यादव के त्यागपत्र के कारण हो रहा है। यादव लोकसभा चुनाव में दो स्थानों मैनपुरी व आजमगढ़ से जीते थे।

उन्होंने मैनपुरी सीट खाली कर दी है। विधानसभा की जिन 12 सीटों पर उपचुनाव होगा, उसमें लखनऊ पूरब, नोएडा, सिराथू, निघासन, बिजनौर, कैराना, सहारनपुर, ठाकुरद्वारा, हमीरपुर, चरखारी, बलहा व रोहनिया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed