फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Internal hernia can be cause of obstruction of small intestine know symptoms and prevention measures

सेहत की बात: आंतरिक हर्निया हो सकती है छोटी आंत में रुकावट की वजह, जानें लक्षण और रोकथाम के उपाय

Tue, 25 Mar 2025 02:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह सचिन त्रिपाठी, अमर उजाला, लखनऊ
सचिन त्रिपाठी, अमर उजाला, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 25 Mar 2025 02:16 PM IST
सार

एक अध्ययन में बताया गया कि आंतरिक हर्निया छोटी आंत में रुकावट के 5.8 फीसदी तक मामलों में जिम्मेदार मिली। आंतरिक हर्निया के कई कारण हो सकते हैं। मोटापा कम करने के लिए होने वाली बैरिएट्रिक सर्जरी भी इसकी एक वजह मानी जाती है।

विज्ञापन
Internal hernia can be cause of obstruction of small intestine know symptoms and prevention measures
पीजीआई लखनऊ - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी लखनऊ स्थित संजय गांधी पीजीआई ने संस्थान में पिछले 13 साल में आए केस के अध्ययन के आधार पर एक रिपोर्ट जारी की है। इसमें बताया कि छोटी आंत में रुकावट आंतरिक हर्निया की वजह से भी हो सकती है। यह रिपोर्ट अंतरराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हुई है। यह अध्ययन पायल काव, अनु बिहारी, सुप्रिया शर्मा, अशोक कुमार और रजनीश के सिंह ने किया है। 

विज्ञापन


छोटी आंत में रुकावट गंभीर स्थिति है। इसमें आंत का कोई हिस्सा या पूरा हिस्सा अवरुद्ध हो जाता है। इससे भोजन और तरल पदार्थ सामान्य रूप से आगे नहीं बढ़ पाते हैं। यह स्थिति जानलेवा भी हो सकती है। इसकी वजह से पेट में ऐंठन और तेज दर्द, पेट का फूलना, भूख न लगना, उल्टी होना और मल या गैस न निकलने के लक्षण हो सकते हैं।

विज्ञापन

सीईसीटी कराने की सलाह

यह अध्ययन सितंबर 2010 से अगस्त 2023 की अवधि के दौरान संस्थान में छोटी आंत की रुकावट के बाद लाए गए 586 मरीजों पर किया गया। इसमें से एक फीसदी में इस रुकावट की वजह आंतरिक हर्निया थी। अध्ययन के आधार पर सलाह दी गई कि जल्द से जल्द निदान के लिए मरीज की कॉन्ट्रास्ट-एन्हांस्ड कंप्यूटेड टोमोग्राफी (सीईसीटी) जांच करानी चाहिए। इससे बीमारी का जल्द पता लग जाता है। इससे उसकी जान बचाना आसान होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं लक्षण:

पेट में ऐंठन और तेज दर्द, पेट का फूलना, भूख न लगना, उल्टी होना, मल या गैस का न निकलना

ऐसे करें रोकथाम

आहार में फाइबर शामिल करें, रोजाना व्यायाम करें, सर्जरी के बाद जल्द से जल्द उठना और चलना, पहले आंत में रुकावट हुई हो तो डॉक्टर से बात करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed