फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Inter student commits suicide by drinking acid

Lucknow News: इंटर की छात्रा ने एसिड पीकर दी जान

Sun, 09 Feb 2025 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 09 Feb 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Inter student commits suicide by drinking acid
इंटर की छात्रा ने एसिड पीकर दी जान
लखनऊ। विकासनगर के टेढ़ी पुलिया निवासी इंटर की छात्रा रबदा (19) ने रविवार को एसिड पीकर जान दे दी। आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल सका है। इसके अलावा काकोरी के शाहपुर गांव निवासी शनि यादव (20) ने परिजनों से नाराज होकर बाग में रविवार दोपहर फंदा लगा लिया।
विज्ञापन

मूलरूप से बरेली के कनमन बहेड़ी पुरैनाताल निवासी रबदा परिवार संग लखनऊ में रहती थीं। उनके पिता बढ़ई जालिम अहमद पत्नी व बेटे संग तीन फरवरी को शादी में शामिल होने बरेली गए थे। घर पर रबदा व उनकी बड़ी बहन रबाना थीं। रबाना सुबह ड्यूटी पर चली गईं। सुबह करीब 11 बजे मोहल्ले वालों ने उनको फोन कर बताया कि रबदा ने एसिड पी लिया है। उसे लेकर ट्राॅमा सेंटर जा रहे हैं। खबर पाकर रबाना अस्पताल पहुंची। इलाज के दौरान शाम को रबदा की मौत हो गई। परिजनों ने भी कोई आरोप नहीं लगाया और पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर बरेली चले गए।
विज्ञापन


काकोरी में युवक ने लगाया फंदा
काकोरी के शाहपुर निवासी शनि का रविवार दोपहर किसी बात पर घरवालों से झगड़ा हुआ था। इसके बाद वह नाराज होकर घर से निकले और बाग में रस्सी के सहारे फंदा लगा लिया। ग्रामीणों ने जब उनको फंदे से लटका देखा तो खबर परिजनों व पुलिस को दी। मृतक के भाई वीरेंद्र यादव ने बताया कि बहन की सात मार्च को शादी है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिवार में पिता हरिकेश यादव, माता राजेश्वरी व दो बहनें है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed