{"_id":"5ff29a138ebc3e3d46614ef8","slug":"inter-district-transfer-of-teachers-will-be-till-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मार्च तक जिले के अंदर होंगे शिक्षकों के तबादले, शासन को भेजा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मार्च तक जिले के अंदर होंगे शिक्षकों के तबादले, शासन को भेजा प्रस्ताव
Mon, 04 Jan 2021 10:02 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 04 Jan 2021 10:02 AM IST
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा परिषद के सहायक अध्यापकों के अंतर्जनपदीय तबादलों के बाद अब जिले के अंदर एक से दूसरे स्कूल में तबादले मार्च तक किए जाएंगे। वहीं, पारस्परिक तबादले फरवरी तक किए जाएंगे।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा महानिदेशालय ने शासन को इसका प्रस्ताव भेजा है। प्रदेश में करीब नौ हजार से अधिक शिक्षकों ने पारस्परिक तबादलों के लिए आवेदन किया है।
स्कूल शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद ने बताया कि पारस्परिक तबादले के लिए जल्द ही शासनादेश जारी किया जाएगा। उनका कहना है कि एक-एक कर सभी तबादलों की प्रक्रिया को वर्तमान शैक्षिक सत्र में ही पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
जिलों में एक स्कूल से दूसरे स्कूल में तबादले के लिए भी अलग से आवेदन लिए जाएंगे। उसके लिए जिला स्तरीय कमेटी बनाकर तबादला प्रक्रिया पूरी की जाएगी। विभाग की ओर से जिले के अंदर तबादलों में ग्रामीण से शहरी और शहरी से ग्रामीण इलाकों में तबादलों की छूट देने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन