फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   intelligence beuro give terrorist warning in up

यूपी में आईबी ने जारी किया रेड अलर्ट, इन जगहों पर खतरा...

Mon, 23 Nov 2015 10:43 AM IST
Updated Mon, 23 Nov 2015 10:43 AM IST
विज्ञापन
intelligence beuro give terrorist warning in up

आतंकी संगठन आईएस की विदेशों में बढ़ी आतंकी गतिविधियों के मद्देनजर केंद्रीय खुफिया एजेंसी आईबी ने यूपी को भी किसी तरह की आतंकी गतिविधि के प्रति एक बार फिर सचेत किया है।

विज्ञापन


इसके बाद से ही सबसे पहले अदालत परिसरों की सुरक्षा चौकस करने को कहा गया है। इस काम में स्टेट इंटेलीजेंस को भी लगाया गया है। केंद्रीय खुफिया एजेंसी ने तीन दिन पहले ही इस आशय का मेमो जारी करते हुए सतर्कता बरतने की ताकीद की है।
विज्ञापन


खुफिया विभाग के सूत्रों का कहना है कि इस बार जो अलर्ट भेजा गया है उसे रेड अलर्ट की तरह लिए जाने को कहा गया है। इसमें कहा गया है कि उच्च अदालतों से लेकर सत्र, जिला व दीवानी अदालतों की सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सरकार ने आईबी के इस अलर्ट को पूरे प्रदेश में जारी करने को कहा हुआ है। लेकिन इस पर कितना अमल हो रहा है कि यह इस बात से जाहिर है मऊ में इसके फौरन बाद ही दीवानी अदालत परिसर में गोली चल गई।

इन जगहों पर बढ़ाई जाएगी सुरक्षा व्यवस्‍था

intelligence beuro give terrorist warning in up

आईबी ने अपने अलर्ट में वीवीआईपी के अलावा महत्वपूर्ण परिसर व प्रतिष्ठान, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, टूरिस्ट स्थल, माल, मल्टीप्लेक्स, भीड़ भरे बाजार, महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल शामिल हैं। इसमें सबसे अहम अदालत परिसर माने जाते हैं।

आईबी ने साथ ही पूर्व में सामने आए विभिन्न आतंकी संगठनों के स्लीपिंग मॉड्यूल्स पर एटीएस को नजर रखने को का गया है। इस काम में स्टेट इंटेलीजेंस को सक्रिय किया गया है।

यह स्लीपिंग मॉड्यूल्स विभिन्न आतंकी संगठनों जैसे इंडियन मुजाहिदीन (आईएम), स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) हूजी, लश्कर-ए-तैयबा के हैं।

आईबी के अलर्ट पर सतर्कता रखने के निर्देश दिए गए हैं।अदालतों की सुरक्षा पर खास ध्यान रखे जाने के साथ ही सुरक्षा से जुड़े अन्य बिंदुओं पर भी सचेत रहने को कहा गया है। सतर्कता के सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
-दलजीत सिंह चौधरी, एडीजी कानून-व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed