{"_id":"676722506575fe43c3007006","slug":"insurance-company-branch-manager-died-in-a-road-accident-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1004124-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सड़क हादसे में बीमा कंपनी की ब्रांच मैनेजर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सड़क हादसे में बीमा कंपनी की ब्रांच मैनेजर की मौत
Sun, 22 Dec 2024 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 22 Dec 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
प्रीति। (फाइल फोटो)
लखनऊ। विभूतिंखड स्थित वेव मॉल के पास हिट एंड रन की घटना सामने आई। शुक्रवार शाम पैदल सड़क पार करते समय प्रीति गुप्ता (39) की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर भाग निकला।
उन्नाव के अचलगंज की रहने वाली प्रीति गुप्ता कृष्णानगर के विजयनगर में परिवार संग रहती थीं। वह विभूतिखंड स्थित एक निजी बीमा कंपनी में ब्रांच मैनेजर थीं। 17 दिसंबर को ही उन्होंने उक्त कंपनी में नौकरी शुरू की थी। उनके भाई आशीष ने बताया कि शुक्रवार शाम 6:30 बजे बहन ड्यूटी खत्म कर पैदल पॉलीटेक्निक चौराहे की तरफ जा रही थीं। सड़क पार करते समय वेव मॉल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
महिला राहगीर ने उन्हें ऑटो से लोहिया अस्पताल पहुंचाया, वहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने उनके मोबाइल की मदद से परिजनों को सूचना दी। आशीष ने विभूतिखंड थाने में केस दर्ज कराया है। परिवार में मां रागिनी गुप्ता और तीन भाई हैं। वह सबसे बड़ी थीं। इंस्पेक्टर विभूतिखंड सुनील सिंह का कहना है कि टक्कर मारने वाली गाड़ी की खोजबीन के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।