फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Instructions to serve notice to Kanungo for negligence

Lucknow News: लापरवाही पर कानूनगो को नोटिस थमाने के निर्देश

Sat, 14 Feb 2026 02:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Instructions to serve notice to Kanungo for negligence
तहसील का निरीक्षण करते डीएम।
लखनऊ। जिलाधिकारी विशाख जी ने शुक्रवार को सदर तहसील का निरीक्षण किया। डीएम ने पाया कि आरसीएमएस पोर्टल पर धारा-24 (पैमाइश) के वादों में कानूनगो की रिपोर्ट लंबे समय से लंबित है। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने एसडीएम को निर्देश दिया कि दोषी कानूनगो को तत्काल नोटिस जारी करें। अत्यधिक लंबित मामलों में उन्होंने सीधे विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन


नायब तहसीलदार न्यायालय के निरीक्षण में अलमारियों में दाखिल-दफ्तर की फाइलें लंबित मिलीं। डीएम ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए पेशकार के विरुद्ध कार्रवाई के लिए नायब तहसीलदार (सिटी) को निर्देशित किया। साथ ही, एसडीएम कोर्ट में पुराने वादों के आदेश पत्रक अपडेट न होने पर सभी लंबित वादों को समयबद्ध निस्तारित करने को कहा।
विज्ञापन


समन और मांग पत्रों के जवाब के लिए अलग रजिस्टर बनाने, तहसीलदार न्यायालय में धारा-67 (अवैध कब्जा) के तहत आरोपित जुर्माने की शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करने, राजस्व वसूली की गति बढ़ाने के लिए अमीनवार कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा करने का आदेश दिया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (ट्रांस गोमती), एसडीएम सदर और तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed