{"_id":"69f373d928d0a14ae0021d04","slug":"instructions-to-expedite-the-completion-of-business-plan-tasks-lucknow-news-c-97-1-ayo1005-148448-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बिजनेस प्लान के कार्य तेजी से पूर्ण करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बिजनेस प्लान के कार्य तेजी से पूर्ण करने के निर्देश
Thu, 30 Apr 2026 08:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 30 Apr 2026 08:53 PM IST
विज्ञापन
बिजली निगम के सर्किल कार्यालय में ठेकेदारों के साथ बैठक करते अधीक्षण अभियंता।
अयोध्या। बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता विनय कुमार ने बृहस्पतिवार की शाम लगभग चार बजे सर्किल कार्यालय में विभागीय ठेकेदारों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने बिजनेस प्लान 2025-26 के सभी कार्य तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि बिजनेस प्लान के तहत नाका से कौशलपुरी बिजली उपकेंद्र के मध्य 33 केवी केबलिंग का महत्वपूर्ण कार्य हो रहा है। इससे नाका, देवकाली और कौशलपुरी बिजली उपकेंद्र को 33 केवी लाइन का अतिरिक्त स्रोत मिलेगा, जिससे एक लाइन में फाल्ट आने पर दूसरी लाइन से आपूर्ति बहाल की जा सकेगी। उन्होंने सात मई तक इस कार्य को हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा उन्होंने ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा के लिए लगाए जा रहे एसएमसी बॉक्स, टेल लेस यूनिट, फ्यूज सेट आदि कार्यों की समीक्षा की। संबंधित ठेकेदारों को आवंटित कार्य युद्धस्तर पर मई तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि गर्मी बढ़ने लगी है, जिस कारण बिजली का लोड भी बढ़ रहा है। उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति मुहैया कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए बेहतर आपूर्ति के लिए हो रहे सभी कार्य मई से पहले पूर्ण किया जाना अत्यंत आवश्यक है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।