{"_id":"5f7b5c3138158619302b41b6","slug":"instructions-for-action-against-dm-of-aligarh-and-rae-bareli","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ और रायबरेली के डीएम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ और रायबरेली के डीएम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश
Mon, 05 Oct 2020 11:17 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 05 Oct 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
केंद्र सरकार ने अलीगढ़ व रायबरेली के जिलाधिकारियों के खिलाफ समुचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। दोनों ही डीएम पर अपने जिले के पूर्व चिकित्साधिकारियों के खिलाफ अपशब्द के प्रयोग का आरोप है।
सूत्रों ने बताया कि अलीगढ़ के डीएम चंद्रभूषण सिंह के विरुद्ध केंद्रीय लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय में शिकायत की गई थी कि इन्होंने तत्कालीन सीएमएस डॉ वीके गुप्ता के लिए अभद्र शब्द का इस्तेमाल किया। इसी तरह रायबरेली के डीएम वैभव श्रीवास्तव के खिलाफ शिकायत की गई थी कि इन्होंने पूर्व सीएमओ डॉ संजय शर्मा के विरुद्ध अपशब्द कहे।
सामाजिक कार्यकर्ता नूतन ठाकुर ने इन अफसरों की शिकायत में कहा था कि किसी भी आईएएस अधिकारी से अखिल भारतीय सेवा आचरण नियमावली के खिलाफ जाकर भाषा का इस्तेमाल की अपेक्षा नहीं की जा सकती। यह स्पष्ट प्रशासनिक कदाचार है।
विज्ञापन
डीओपीटी में अवर सचिव केसी राजू ने इस शिकायत को मुख्य सचिव को समुचित कार्रवाई के लिए भेज दिया है। शासन स्तर पर केंद्र का पत्र मिलने की पुष्टि की गई है।